Delhi News: 'अमित शाह एक जिम्मेदारी नहीं निभा पाए, वे कुछ...' केजरीवाल ने गृहमंत्री से पूछे तीखे सवाल
Delhi Murder दिल्ली में हाल ही में हुई दो हत्याओं ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इन घटनाओं पर चिंता जताते हुए भाजपा और गृहमंत्री अमित शाह पर तीखे सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दो सरकारें एक साथ चलती हैं लेकिन अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को जब लोगों की सुबह आंखें खुली तो उन्होंने दो मर्डर की घटना को देखा और पढ़ा। पहली घटना फर्श बाजार थाना इलाके के बिहारी कॉलोनी में हुई।
Maharashtra चुनाव के बाद MVA में पड़ने लगी दरार...अबु आजमी बोले-'हिंदुत्व का एजेंडा चला रहे उद्धव', लिया बड़ा निर्णय
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक महीने के भीतर ही महाविकासअघाड़ी में दरार पड़नी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबु आजमी ने उद्धव गुट वाली शिवसेना पर आरोप लगाया है कि वह हिंदुत्व का एजेंडा चला रही है। आजमी ने कहा कि वह अखिलेश यादव से बात करेंगे और समाजवादी पार्टी महाविकासअघाड़ी से अलग हो जाएगी।
महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद काफी उठापटक देखने को मिल रही है। अब समाजवादी पार्टी ने विपक्षी गठबंधन महाविकासअघाड़ी से अलग होने का फैसला किया है।
iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अगले हफ्ते रिलीज होगा iOS 18.2 अपडेट; मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
iOS 18.2 Release Date एपल का नया अपडेट दिसंबर के दूसरे हफ्ते में iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए रोलआउट होगा। इसमें मेल ऐप को नए फीचर मिलेंगे। साथ में सिरी का चैटजीपीटी के साथ इंटीग्रेशन होगा। जिससे सिरी मुश्किल काम भी करने में सक्षम होगा। फोटोज ऐप को भी नए फीचर मिलने वाले हैं।
IND vs AUS 2nd Test: बल्लेबाजी के मूड में नहीं थे Mitchell Marsh, नॉट आउट होने के बाद भी लौट गए पवेलियन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन है। मेहमान टीम अभी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है। दूसरे दिन के दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। सेशन की शुरुआत में ही रविचंद्रन अश्विन ने मिचेल मार्श को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। हालांकि मार्श नॉट आउट थे लेकिन फिर भी वह पवेलियन लौट गए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन है। कंगारू टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है। दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही।
पादरी से 2 लाख लेकर सिख परिवार बना ईसाई, धर्म ग्रंथ कूड़े में फेंक दिए; लोगों में भड़का आक्रोश
फिरोजपुर के इच्छेवाला गांव में एक परिवार ने ईसाई धर्म अपनाने के बाद श्री गुटका साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों का अपमान किया। उन्होंने इन ग्रंथों को एक बोरी में भरकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। इस घटना से सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया। सिख स्टूडेंट फेडरेशन के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
UP Police के सिपाही ने सेल्समैन को दी एनकाउंटर की धमकी, एसपी ने लाइन हाजिर कर सीओ कैराना को सौंपी जांच
कैराना में एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक को एनकाउंटर की धमकी देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को मारपीट के मामले में दर्ज रिपोर्ट के बाद अगले दिन सिपाही आरोपित को लेने गया था। इस दौरान विवाद हो गया था। एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
Munawar Faruqui के पास नहीं थे बेटे के इलाज के लिए पैसे, 25000 थी एक इंजेक्शन की कीमत
बिग बॉस 17 का खिताब जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी की फैन फॉलोइंग में और भी ज्यादा इजाफा हो गया है। ऐसे में फैंस उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। बीते दिनों कॉमेडियन अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। अब हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उनके बेटे को एक गंभीर बीमारी थी।
स्टैंड अप कमेडियन और एंटरटेनर मुनव्वर फारूकी ने बीते दिनों अपनी लाइफ से जुड़ा एक बहुत ही इमोशनल चैप्टर शेयर किया। मुनव्वर ने बताया कि उनके बेटे मिकाइल को एक अजीब सी बीमारी हो गई थी जिसके इलाज के लिए उनके पास पैसे तक नहीं थे। इस बीमारी का इलाज काफी महंगा था।