Skip to main content

Pushpa 2 Box Office: 'पुष्पाराज' और भी ज्यादा हुआ बेरहम, हिंदी बेल्ट में इन 7 फिल्मों को कुचलकर निकला आगे

अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 ने आते ही बॉक्स ऑफिस की गद्दी हथिया ली है। इस फिल्म ने पहले दिन 172 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर और 283 करोड़ दुनियाभर में कमा लिए। सुकुमार ने बनी इस फिल्म ने ओवरऑल कलेक्शन में जहां केजीएफ 2 (KGF 2) को पीछे छोड़ा वहीं हिंदी बेल्ट में भी 7 फिल्मों को पछाड़कर ये नंबर 1 बन गई है।

जब Bobby Deol की पत्नी ने Kareena Kapoor को जड़ दिया था थप्पड़, फिल्म Ajnabee की शूटिंग के दौरान का है किस्सा

हमेशा से शांत दिखने वाली बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल वायलेंट हो सकती हैं ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आज आपको साल 2000 से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा सुनाएंगे जब अजनबी की शूटिंग के दौरान तान्या ने करीना कपूर को थप्पड़ मार दिया था। दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था लेकिन इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं है।

बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल से जो कमबैक किया उसे आज भी हर कोई याद करता है। एक्टर को उनके छोटे से रोल के लिए ही काफी ज्यादा पसंद किया गया। एक तरफ जहां कई एक्टर अपनी सफलता के लिए पत्नी को क्रेडिट देने से कतराते हैं। वहीं बॉबी देओल अक्सर अपनी पत्नी तान्या देओल का नाम लेते नजर आते हैं।

Diljit Dosanjh in Bengaluru: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए हैं बेताब, ट्रैफिक पुलिस की ये सलाह आएगी बहुत काम

दिल लुमिनाटी टूर से करोड़ों दिलों पर राज कर रहे दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अब बेंगलुरु पहुंच गए हैं। हजारों की भीड़ दिलजीत दोसांझ की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए बेताब है। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने इवेंट शुरू होने से पहले कॉन्सर्ट में जाने वालों को सलाह दी है जो शायद आपके बहुत काम आने वाली है। जानिए इस बारे में।

लिफ्ट में पैर फंसने पर 45 मिनट तक उल्टी लटकी रही महिला, दरवाजा खुलते ही हो गई खामोश; आखिर ये सब हुआ कैसे?

मेरठ के कैपिटल अस्पताल में एक दर्दनाक हादसे में प्रसव के बाद उपचार करा रही महिला करिश्मा की लिफ्ट में पैर फंसने से मौत हो गई। 45 मिनट तक महिला लिफ्ट के अंदर उल्टी लटकी रही। पुलिस और दमकल विभाग ने कटर और लकड़ी की बल्लियों की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला लेकिन तब तक महिला की हालत गंभीर हो चुकी थी।

अरे ये क्‍या? हिमालयी चोटी की बर्फ पिघली, कई अन्य चोटियां भी पड़ गईं काली; कहीं खतरे की घंटी तो नहीं!

हिमालय में बर्फ पिघलने की रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित ह्यूंचुली चोटी की बर्फ भी पिघल रही है जिसे लेकर बुजुर्गों का मानना है कि यह कभी नहीं पिघलती। पर्यावरणविदों का कहना है कि यह सब पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ का असर है। वहीं पहाड़ों में पाला गिरने से कृषि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

पिथौरागढ़/धारचूला । विगत कई वर्षों से हिमालय में मौसम चक्र परिवर्तन हो रहा है। समय पर हिमपात नहीं हो रहा है। नवंबर से मध्य जनवरी तक होने वाला हिमपात फरवरी अंतिम सप्ताह से लेकर अप्रैल तक हो रहा है।

तो अटक गई 'नदी जोड़ो' परियोजना? सिर्फ केन-बेतवा पर चल रहा काम; संसद में सरकार ने बताई देरी की पूरी वजह

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना पर काम ठीक से नहीं चल पा रहा है। मौजूदा समय में सिर्फ केन-बेतवा लिंक परियोजना पर काम चल रहा है। नदी जोड़ो परियोजना के पांच प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने प्राथमिकता की श्रेणी में रखा है। मगर चार पर कोई खास प्रगति नहीं हुई है। केन-बेतवा परियोजना में केंद्र सरकार धन का आवंटन भी कर चुकी है।

एक पंथ दो काज: ग्वालियर में तानसेन समारोह 15 से 19 दिसंबर तक, संगीत के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहरों को देखने का मौका

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर को तानसेन की नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां 15 से 19 दिसंबर तक तानसेन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां होने वाली संगीत सभाओं के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों को देखने का मौका है। ग्वालियर में और उसके आसपास कई पर्यटनस्थल हैं जिन्हें देखकर आप भाव विभोर हो सकते हैं।