IND vs AUS: मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को दी गाली? वायरल हो गया दोनों की जुबानी जंग का Video
भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपनी तूफानी गेंदबाजी के अलावा आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं। सिराज ने एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे मैच में अपनी आक्रामकता का परिचय एक बार फिर दिया है। उन्होंने ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद कुछ ऐसा कर दिया कि पूरा स्टेडियम उनके खिलाफ हो गया और हूट करने लगा।
अर्चना पूरन सिंह ने बताया Rekha की जिंदगी का सच, बोलीं - 'शूट के समय मिस्ट्री मैन के बारे में होती थी बात
'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में रेखा जी नजर आने वाली हैं। इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। वहीं अर्चना पूरन सिंह ने भी एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके लिए कैसे ये एक सपने के सच होने जैसा मोमेंट शर्मा के शो पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक बेहतरीन गेस्ट आते हैं। इस बार शो की खास मेहमान बनीं द एवरग्रीन ब्यूटी रेखा। उन्होंने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर अपने खास अंदाज में शिरकत की। इसका एक प्रोमो शो के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
अखाड़ों का संसार: मुखिया भंडारी बाबा अखाड़े के अन्नदाता, अनुमति बिना नहीं जलता चूल्हा
मुखिया भंडारी उनके साथ संतों की दिनचर्या अत्यंत कठिन है। भोर में तीन बजे जगकर स्नान पूजन के बाद काम में जुट जाते हैं। सर्वप्रथम समस्त संतों के लिए नाश्ता बनाते हैं। उसके बाद भोजन बनाने का काम आरंभ होता है। जो भी बनता है उसे अखाड़े के आराध्य को अर्पित करने के बाद संतों में वितरित किया जाता है। रात में सबको भोजन कराने के बाद सोना पड़ता है।
मर्सिडीज G Wagon इलेक्ट्रिक अगले साल 9 January को होगी लॉन्च, 470 किमी तक की देगी रेंज
एस-क्लास फेसलिफ्ट और जीएलई और जीएलएस एसयूवी के लिए दूसरा मिड-लाइफ साइकिल अपडेट जल्द ही ग्लोबल बाजारों के लिए सामने आने वाला है। इन मॉडलों को अगले साल भारत में लॉन्च करने की योजना नहीं है। मर्सिडीज की भारतीय लाइन-अप को 2024 में जीएलई और जीएलएस के लिए पहला अपडेट मिला और वे 2025 तक बिकते रहेंगे। इसी तरह अपने मौजूदा अवतार में एस-क्लास एक और साल तक चलेगी।
पूर्व पाक PM लियाकत अली खान के परिवार की जमीन शत्रु संपत्ति घोषित, मुजफ्फरनगर में है एक मस्जिद और चार दुकानें
मुज़फ्फरनगर में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक मस्जिद और चार दुकानों वाली ज़मीन को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया है। यह ज़मीन पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के परिवार के नाम है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के संजय अरोड़ा ने इसकी शिकायत की थी। प्रशासन ने जमीन पर कब्जा लेने के लिए नोटिस जारी किया है।
'मैं आधा अनाथ हूं', माता-पिता को खोने पर छलका Shah Rukh Khan का दर्द, खुद को बताया आउटसाइडर
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शाह रुख खान ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली। आज वह देश-दुनिया में अपनी उम्दा कलाकारी के लिए जाने जाते हैं। जल्द ही उनकी फिल्म मुफासा द लायन किंग रिलीज हो रही है। इस बीच अभिनेता ने खुद को आधा अनाथ बताया है। जानिए उन्होंने और क्या कहा।
हर बच्चे का सपना होता है कि उनके माता-पिता उन्हें कामयाब होते हुए देख सकें। मगर शाह रुख खान के साथ ऐसा नहीं हुआ। शाह रुख के माता-पिता उनकी कामयाबी नहीं देख पाए थे। शाह रुख कम उम्र के थे, जब उनके माता-पिता का निधन हो गया था। हाल ही में, उन्होंने अपने माता-पिता को खोने का दर्द बयां किया है।
Jharkhand News: निलंबित IAS पूजा सिंघल पर आ गया ED कोर्ट का फैसला, 28 माह बाद मिली बड़ी राहत
मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को बड़ी राहत मिली है। ईडी कोर्ट ने उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। पूजा सिंघल 28 माह बाद जेल से बाहर निकलेंगी। पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने दो-दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत देने का आदेश दिया है।
रांची। मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को बड़ी राहत मिली है। ईडी कोर्ट ने उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। पूजा सिंघल 28 माह बाद जेल से बाहर निकलेंगी। पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया था।