घर को लेकर Ranbir-Alia की शादीशुदा जिंदगी में बढ़ा तनाव? Shah Rukh Khan ने ऐसे सुलझाया झगड़ा
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिश्ता अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहता है। अब कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों घर की सजावट को लेकर झगड़ते नजर आ रहे हैं। कपल की बहस को खत्म करते हुए शाह रुख खान उन्हें शादीशुदा जीवन की सलाह देते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए इससे जुड़ी पूरी जानकारी जानते हैं।
Maruti Baleno को मिलेगा नया टॉप-स्पेक CNG ट्रिम, Bharat Mobility में हो सकती है लॉन्च
Maruti Suzuki जल्द ही Baleno के लाइनअप को बढ़ा सकती है। कंपनी इसका नया टॉप-स्पेक सीएनजी ट्रिम ला सकती है। कुछ रिपोर्ट में इसे भारत मोबिलिटी में लॉन्च होने की पुष्टि की गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि कंपनी इसपर पिछले कई महीनों से काम कर रही है। आइए जानते हैं कि Maruti Baleno का नया टॉप-स्पेक सीएनजी ट्रिम कैसा होगा।
Sambhal Violance: सांसद इकरा हसन को संभल जाने से रोका, UP बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट
कैराना लोकसभा से सपा सांसद इकरा चौधरी को संभल जाते समय पुलिस ने रोककर वापस दिल्ली भेज दिया। वहीं अन्य तीन सांसदों को गाजियाबाद पुलिस ने पहले ही रोक लिया था। पिछले दिनों हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने मस्जिद के सर्वे के आदेश दिए थे। जिसके बाद सर्वे करने मस्जिद पहुंची टीम तो हिंसा हो गई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।
हापुड़। हापुड़ शहर के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर कैराना लोकसभा क्षेत्र से सपा (समाजावादी पार्टी) सांसद इकरा चौधरी को संभल जाते समय पुलिस ने रोककर वापस दिल्ली भेज दिया।
IND U19 vs PAK U19: करोड़पति बनते ही फेल हुए Vaibhav Suryavanshi, पाकिस्तान के खिलाफ करा ली फजीहत
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया अंडर-19 कप के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह फेल रहे। उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 1 रन बनाया। हाल ही में वैभव करोड़पति बने थे। मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। कई फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली लगाई थी लेकिन बाजी राजस्थान ने मारी थी।
IPL 2025 से पहले साऊदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन करोड़पति बनने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। नीलामी के बाद मैदान में उतरे वैभव का बल्ला नहीं चला।
Honda Amaze Facelift एक बार फिर लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, भारत में 4 दिसंबर को होगी पेश
नई होंडा अमेज को लॉन्च से पहले एक बार फिर से स्पॉट किया गया है। इस दौरान इस सेडान के बाहर और अंदर दोनों की डिटेल्स देखने के लिए मिले हैं। इसे नया डिजाइन दिया गया है। इसे पहले से ज्यादा मजबूत और मस्कुलर लुक दिया गया है। पहले से बड़ा ग्रिल के साथ नया फेशिया दिया गया है। भारत में नई Honda Amaze Facelift 4 दिसंबर को लॉन्च होगी।
अभिनेता Sharad Kapoor पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, Shah Rukh Khan की फिल्म जोश में आए थे नजर
शाह रुख खान की पॉपुलर फिल्म जोश में शरद कपूर को देखा गया था। इसके अलावा भी शरद कई पॉपुलर फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। अब अभिनेता यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उनके ऊपर 32 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं। शाह रुख खान की फिल्म जोश में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था, लेकिन अब एक्टर यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। 32 वर्षीय महिला ने एक्टर शरद कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
'मुझे दबोच लिया, फिर दे लात...दे घूसे', चौकीदार की जुबानी, हापुड़ लूट की कहानी
UP Crime हापुड़ के जरौठी-श्यामपुर मार्ग स्थित श्री श्याम मेटल स्क्रैप फैक्ट्री में पांच नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले चौकीदार को बेरहमी से पीटा और फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाश करीब बीस लाख रुपये का तांबा लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।