Dehradun News: 'काल' बन रही देहरादून की 14 अंधेरी सड़कों का होगा ऑडिट, हादसों पर लगेगा अंकुश
देहरादून की 14 अंधेरी सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग सड़कों का सेफ्टी ऑडिट करने जा रहा है। इस ऑडिट में सड़कों की स्ट्रीट लाइट की पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कहां लाइट खराब है कहां नहीं लगी हैं और कहां जरूरत है इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला-प्रशासन को सौंपी जाएगी। 14 सड़कों को इसमें चिह्नित किया गया है।
Hemant Soren: हेमंत सोरेन कब हासिल करेंगे विश्वासमत? तारीख आई सामने; विधानसभा का सत्र भी होगा शुरू
झारखंड विधानसभा का सत्र नौ दिसंबर से आरंभ होगा और 12 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान चार कार्यदिवस होंगे। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण प्रोटेम स्पीकर प्रो. स्टीफन मरांडी कराएंगे। इसके बाद नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा और हेमंत सरकार विश्वासमत हासिल करेगी। वहीं उम्मीद है कि इसके बाद मंत्रियों के नाम भी फाइनल हो जाएंगे।
Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे आज लेंगे बड़ा फैसला! CM पर सस्पेंस के बीच और क्या बोले करीबी नेता?
महाराष्ट्र में सीएम को लेकर कोई एलान अब तक नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि महायुति के बीच सीएम पद को लेकर फैसला हो गया है लेकिन अब बात मंत्रालयों को लेकर फंसी है। अब शिवसेना नेता ने कहा है कि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे 24 घंटे के अंदर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के एक हफ्ते बाद भी सीएम को लेकर कोई एलान अब तक नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि महायुति के बीच सीएम पद को लेकर फैसला हो गया है, लेकिन अब बात मंत्रालयों को लेकर फंसी है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि कोई समस्या लंबे समय से चली आ रही थी, तो वह दूर होगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपने यदि किसी से कोई कर्जा लिया था, तो वह भी काफी हद तक पूरा होगा। किसी अजनबी पर आप भरोसा न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपकी यदि कोई संपत्ति संबंधित डील अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
7000 रुपये से कम में Lava Yuva 4 बेस्ट या Tecno pop 9 को खरीदना सही ऑप्शन, फुल कंपेरिजन
Lava Yuva 4 और Tecno pop 9 दोनों ही सस्ते फोन हैं। लावा के फोन को हाल ही में लॉन्च किया गया है जबकि टेक्नो पॉप 9 की कुछ दिन पहले एंट्री हुई थी। अगर आप इन दोनों फोन के बीच कन्फ्यूज हैं तो यहां फीचर्स के लिहाज से पूरा कंपेरिजन करने वाले हैं जिससे आपको दोनों के बारे में आइडिया हो जाएगा।
Maharashtra में पिक्चर अभी बाकी है... CM पर बनी बात तो क्यों गांव रवाना हुए शिंदे, 10 प्वाइंट में पढ़ें नया अपडेट
महाराष्ट्र में सीएम पद का एलान अब तक नहीं हो पाया है। बीते दिन देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने अमित शाह से मुलाकात की लेकिन इसके बावजूद कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। आज शाम मुंबई में महायुति की बैठक होनी थी जिसे अब रद्द कर दिया गया है। वहीं निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना की बैठक भी रद्द कर दी गई है।
CWC Meeting: 'कड़े फैसले लेने होंगे', हरियाणा-महाराष्ट्र में करारी हार के बाद खरगे सख्त; कहा- जवाबदेही तय करनी होगी
कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन किया। बैठक में खरगे ने कहा कि चुनाव परिणामों से सबक लेकर कठोर निर्णय लेने होंगे। जवाबदेही तय करनी होगी और खामियों को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं।