Hyundai Tucson ने Bharat NCAP में दिखाया दम, क्रैश सेफ्टी टेस्ट में मिले 5-स्टार
Hyundai Tucson Crash Test हुंडई की Hyundai Tucson 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली दूसरी कार बनी है। इसने Bharat NCAP क्रैस सेफ्टी टेस्ट में 5 स्टार हासिल किए हैं। क्रैश टेस्ट में हुंडई टक्सन के 2.0L पेट्रोल AT सिग्नेचर वेरिएंट को शामिल किया गया था। इसने टेस्ट में अडल्ट पैसेंजर सेफ्टी के लिए 30.84 पॉइंट और चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी के लिए 42 पॉइंट हासिल किए हैं।
कर्व डिस्प्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन Realme Narzo 70 Curve की जल्द होगी एंट्री, चार वेरिएंट्स में होगा लॉन्च
रियलमी जल्द ही भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का यह स्मार्टफोन कर्व डिस्प्ले के साथ आएगा। रिपोर्ट्स की माने तो रियलमी का यह फोन कर्व डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। कंपनी का यह फोन Realme Narzo 70 Curve के नाम से एंट्री करेगा। इस फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा।
6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ ये नया स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस
Lava Yuva 4 को भारत में लॉन्च किया गया है। ये एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। इस फोन में Unisoc प्रोसेसर और 50MP कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें काफी बड़ी बैटरी भी दी गई है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा मौजूद है। यहां सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। आइए जानते हैं फोन के बाकी के फीचर्स।
बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का निधन, CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने की थी मुलाकात
बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का आज सुबह रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने शुरुआत से ही उनकी हालत को नाजुक बताया था। मंगल मुंडा के परिवार ने इलाज में देरी का आरोप लगाया था।
रांची। धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज और परपोते मंगल मुंडा का शुक्रवार की सुबह रिम्स में निधन हो गया। वे 45 साल के थे। वे सोमवार की शाम खूंटी तमाड़ रोड पर सायको थाना के अंतर्गत रूताडीह गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।
Yami Gautam के पति आदित्य धर ने शेयर की बच्चे की पहली फोटो, गोद में बेटे को लिए नजर आईं Vedu ki Mummy
आदित्य धर ने भी बड़े ही खास अंदाज में यामी गौतम को बर्थडे भी विश किया। उन्होंने पत्नी यामी गौतम के बर्थडे पर बेटे संग उनकी प्यारी तस्वीर शेयर की है। यामी गौतम फोटो में वेदाविद को गोद में लिए नजर आ रही हैं जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस खास फोटो में एक्ट्रेस बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बीते 28 नवंबर को 35 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनके पति आदित्य धर ने बेटे वेदाविद की पहली तस्वीर शेयर की। इस खास मौके पर आदित्य ने यामी की तीन फोटोज पोस्ट करते वेदु की मम्मी को बर्थडे विश किया।
Champions Trophy 2025 पर अंतिम फैसला आने से पहले शाहिद अफरीदी का बड़बोलापन, बीसीसीआई को दे डाली गजब सलाह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। बीसीसीआई ने साफ कह दिया है कि वह खिलाड़ियों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजेगा। वहीं पीसीबी ने कह दिया है कि वह हायब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट नहीं कराएगा। इस बीच शाहिद अफरीदी ने बीसीसीआई को नसीहद दे डाली है।
आराध्या को याद कर इमोशनल हुए Abhishek Bachchan, शूजीत ने कहा - 'वो दिखाते नहीं लेकिन मुझे पता है'
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में हैं। कपल के रिश्ते में चल रहे तनाव को लेकर कई तरह की बातें बोली जा रही हैं। हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच एक्टर अभिषेक के बारे में बात करते हुए निर्देशक शूजीत सरकार ने बताया कि वो बेटी को लेकर कितने इमोशनल हैं।