Skip to main content

Sanju Samson ने 2 डक के बाद फिर ढाया कहर, साल के आखिरी टी20I में जड़ दिया तूफानी शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 में संजू सैमसन ने तूफानी शतक लगाया। लगातार 2 डक के बाद संजू ने जोरदार वापसी की। उन्‍होंने 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इससे पहले सीरीज के दूसरे और तीसरे टी20 में वह बुरी तरह फेल रहे थे। ऐसे में संजू की काफी आलोचना भी हो रही थी। हालांकि संजू ने अब आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

बड़े पर्दे के सच्चे आशिक Aditya Roy Kapur का रियल लाइफ में धड़क चुका है कई हसीनाओं के लिए दिल, लंबी है लिस्ट

आदित्य रॉय कपूरआशिकी 2 जैसी रोमांटिक फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। बर्थडे स्पेशल में बात उनकी असल जिंदगी की लव लाइफ को लेकर कर रहे हैं। आदित्य के साथ अनन्या पांडे का नाम जुड़ा था। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई। इससे पहले भी एक्टर का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है।

Ranveer Singh के बाद इस एक्टर को ऑफर हुआ शक्तिमान का रोल...फैंस बोले - 'ये उनका करियर सुसाइड होगा

Shaktimaan मौजूदा समय में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका एक कारण यह है कि अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने शक्तिमान रिटर्न का एलान किया था। इस तरह नए अंदाज में 19 साल बाद शक्तिमान की वापसी हो गई है। इसको लेकर फिल्म बनाने की भी बात थी। इसके लिए रणवीर सिंह का नाम सबसे आगे था अब एक नए एक्टर का नाम इसमें शामिल हो गया है।

18 नवंबर से शुरू होगी Realme GT 7 Pro की प्री-बुकिंग, पावरफुल प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च

26 नवंबर को भारत में रियलमी का नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले रियलमी ने कन्फर्म किया है कि 18 नवंबर दोपहर 12 बजे से अमेजन और ऑफलाइन चैनलों पर Realme GT 7 Pro के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी। जबकि 26 नवंबर को लॉन्च के बाद ग्राहक रियलमी डॉट कॉम पर रियलमी जीटी 7 प्रो को प्री-बुकिंग कर पाएंगे।

Realme 26 नवंबर को भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। कुछ दिन पहले ही कंपनी इसे चाइनीज मार्केट में लेकर आई है। अब स्मार्टफोन मेकर ने अपकमिंग फोन के लिए प्री-बुकिंग डेट का एलान किया है

यूपी के मंत्री मन्नू कोरी के काफिले पर भीड़ ने किया हमला, पीएसओ से छीनी पिस्टल; थाने पहुंचे मंत्री

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के काफिले पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर-झांसी हाइवे पर 10-15 लोगों की भीड़ ने उनके साथ बदसलूकी की उनके पीसओ की बंदूक छीनी। घटना में उनके पीएसओ घायल भी हुए हैं। राज्यमंत्री थाने पहुंच गए हैं और मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पढ़ें क्या है पूरी घटना।

ग्वालियर। उप्र के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के काफिले पर हमले की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक उनके काफिले पर 10-15 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया और इस घटना में उनके पीएसओ को भी चोंट आई है।

सस्ते iPhone की तैयारियां तेज, Apple कर रहा iPhone SE 4 पर तेजी से काम

एपल iPhone SE 4 मॉडल पर कथित रूप से काम कर रहा है। पिछला एसई मॉडल 2022 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि अब कंपनी कई नए फीचर्स के साथ नेक्स्ट जेन आईफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे अगले साल मार्च में पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई डिटेल सामने आ चुकी हैं।

IPL 2025: जोफ्रा आर्चर और कैमरून ग्रीन पर नहीं लगेगी बोली, 370 खिलाड़ियों पर भी लटकी तलवार

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्‍शन पर आईपीएल ने बड़ी जानकारी शेयर की है। इस बार मेगा ऑक्‍शन 24 और 25 नबवंर को साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन होगा। इसके लिए 574 प्‍लेयर्स को शॉर्ट लिस्‍ट किया गया है। 574 खिलाड़ियों में से 366 भारतीय और 208 विदेश प्‍लेयर हैं। एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ियों को भी इस लिस्‍ट में शामिल किया गया है।