नई Honda Passport SUV हुई पेश, नए लुक समेत मिले एडवांस फीचर्स
होंडा ने फोर्थ जनरेशन Honda Passport SUV को ग्लोबल लेवल पर पेश किया है। नई होंडा पासपोर्ट की डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में कई बदलाव किए गए हैं। इसे पहले से ज्यादा दमदार और ऑफ-रोडिंग गाड़ी बनाई गई है। इसे अमेरिकी बाजार को सेंटर में रखकर बनाया गया है। इसमें 3.5-लीटर V6 पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है।
- Read more about नई Honda Passport SUV हुई पेश, नए लुक समेत मिले एडवांस फीचर्स
- Log in to post comments
- 1 view
दिल्ली में अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या पर LG सक्सेना का एक्शन, अधिकारियों को तत्काल जारी किए ये निर्देश
प्रधान सचिव ने लिखा मुख्य सचिव पहचान के दस्तावेजों के लिए आवेदन करने वाले लोगों के सत्यापन में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश जारी कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस आयुक्त फील्ड स्तर के अधिकारियों को विशेष रूप से सड़क के किनारे और खाली सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों का निरीक्षण करते समय अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश भी जारी कर सकते हैं।
दिल्ली में दफ्तरों के कामकाज की बदली टाइमिंग, CM आतिशी ने दी अहम जानकारी
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दफ्तरों के कामकाज की टाइमिंग में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि यातायात की भीड़ और प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्लीभर के सरकारी कार्यालय अलग-अलग समय पर काम करेंगे। इस कदम से वायु गुणवत्ता में सुधार और शहर में रहने वालों के स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद मिलेगी।
'हिंदू विरोधी विचारधारा के साथ थे, इसलिए उन्हें अभी समय लगेगा', अजित पवार को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने क्यों कहा ऐसा?
Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र चुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा के बंटेंगे तो कटेंगे नारे पर राज्य का सियासी वोल्टेज हाई हो गया है। महायुति गठबंधन में शामिल अजित पवार की ओर से खुलेआम नारे का विरोध करने के बाद अब देवेंद्र फडणवीस इसका बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि अजित लंबे समय तक हिंदू विरोधी विचारधाराओं के साथ रहे हैं इसलिए उन्हें समझने में अभी समय लगेगा।
Samsung Galaxy S25 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, AI खूबियों के साथ मिलेंगे तमाम नए फीचर्स
Samsung Galaxy S25 सीरीज अगले साल जनवरी में लॉन्च होगी। हर बार की तरह कंपनी इसके लिए कैलिफोर्निया में इवेंट आयोजित कर सकती है। सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। जिनमें कुछ नए कलर भी मिलेंगे। सीरीज के तीनों फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC दिया जाएगा। साथ कई अपग्रेड फीचर्स भी मिलेंगे।
भारत में लॉन्च हुई अपडेट BMW M340i, 4.4 सेकंड में पकड़ लेती है 0 से 100 किमी की रफ्तार
भारत में अपडेट BMW M340i को नए कलर ऑप्शन और कुछ बदलाव के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत 74.9 लाख रुपये रखी गई है। इसकी कीमत मौजूदा से 2 लाख रुपये ज्यादा है। यह कार 4.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं।
iQOO ला रहा 120W चार्जिंग सपोर्ट वाले दो स्मार्टफोन, पावरफुल प्रोसेसर के साथ जल्द होंगे लॉन्च
IQOO Neo10 सीरीज इस महीने के अंत में चाइना में एंट्री लेने वाली है। इस सीरीज की लॉन्च डेट फिलहाल कन्फर्म नहीं हुई है। हालांकि अब कंपनी ने फोन का डिजाइन और डिस्प्ले डिटेल कन्फर्म कर दी है। सीरीज में दो मॉडल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इनमें मीडियाटेक और क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।