Diljit Dosanjh के शो पर तेलंगाना सरकार का फरमान, स्टेज पर सिंगर नहीं गा पाएंगे अपने ये हिट सॉन्ग
हैदराबाद में होने वाले दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के कॉन्सर्ट से पहले तेलंगाना सरकार इवेंट ऑर्गनाइजर्स को नोटिस भेज दिया है। उनके लाइव शोज में होने वाली कंट्रोवर्सीज को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। नोटिस के अनुसार सिंगर शराब और ड्रग्स को बढ़ावा देने वाले किसी भी सॉन्ग को नहीं गा पाएंगे।
बदल रहा बनारस: बढ़ रही सेवा, अब हवाई अड्डे से हर रोज 86 विमान भर रहे उड़ान
बदलते बनारस की तस्वीर अब हवाई अड्डे पर भी दिख रही है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अब रोजाना 86 विमान उड़ान भर रहे हैं। विमानन कंपनियों ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। अब वाराणसी से मुंबई दिल्ली बैंगलुरू चेन्नई हैदराबाद कोलकाता खजुराहो अहमदाबाद पुणे भुवनेश्वर लखनऊ और शारजाह के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं।
सबरीमाला मंदिर के आज से खुलने जा रहे कपाट, कितने श्रद्धालु रोजाना कर सकेंगे दर्शन? पढ़ें पूरी डिटेल
सबरीमाला में अय्यप्पा मंदिर आज शाम 5 बजे खोला जाएगा। इसके साथ ही भक्तों को दोपहर 1 बजे से पहाड़ी पर चढ़ने की अनुमति दी जाएगी। शुक्रवार को और शनिवार को सुबह 3 बजे से दर्शन की अनुमति होगी। वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा सीजन की शुरुआत के साथ ही सबरीमाला में अयप्पा मंदिर भक्तों के लिए अपने दरवाजे खोलने के लिए तैयार है।
दुनियाभर में सबरीमाला मंदिर काफी प्रसिद्ध है। भक्त मंदिर के दर्शन करने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, वहीं अब भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। सबरीमाला में अय्यप्पा मंदिर आज शाम 5 बजे खोला जाएगा। भक्तों को दोपहर 1 बजे से पहाड़ी पर चढ़ने की अनुमति दी जाएगी।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा देने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। आप अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। लेन-देन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Samsung के इन फोन्स में सबसे पहले आ सकता है एंड्रॉयड 15 का अपडेट, देखें आपका हैंडसेट लिस्ट में है या नहीं?
सैमसंग गैलेक्सी फोन्स को लेकर एक टिप्स्टर से ये जानकारी मिली है कि One UI 7.0 का बीटा अपडेट जल्द ही जारी किया जा सकता है। हालांकि इसे साउथ कोरिया और अमेरिका जैसे देशों में पहले दिए जाने की संभावना है। इस नए अपडेट में डायनामिक आइलैंड की तरह कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल।
योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन ने यूपी के इस शहर में ला दिया भूचाल, अधिकारियों की चेतावनी से मचा हड़कंप
चंदौसी नगर पालिका के ईओ का चार्ज संभालने के बाद डिप्टी कलक्टर विनय मिश्रा द्वारा शुरू की गई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई ने शहर में भूचाल ला दिया है। मंदिरों और कब्रिस्तान की दीवारों को ध्वस्त कराने के साथ ही बदायूं चुंगी तिराहा से भैतरी रेलवे फाटक तक सड़कों के दोनों ओर बने मकान व दुकानों को हटा दिया गया। तहसील चौराहे के आसपास से पक्के निर्माण ध्वस्त कराए गए।
हिमाचल में क्यों बनाए जाते थे CPS, क्या होता था इनका काम और क्या मिलती थी सुविधाएं?
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब सीपीएस की नियुक्तियाँ रद्द हुई हैं। ये नियुक्तियाँ अक्सर राजनीतिक समायोजन और कैबिनेट मंत्रियों के काम पर निगरानी के लिए की जाती हैं। सीपीएस को मिलने वाली सुविधाओं और उनके कामकाज में हस्तक्षेप की शिकायतों के कारण यह कदम उठाया गया है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। यह पहला मौका नहीं है, जब मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किए गए थे