Skip to main content

UPPSC Protest: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दी बड़ी राहत, वन डे वन शिफ्ट को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-प्री और आरओ-एआरओ की परीक्षा में वन डे वन डे वन शिफ्ट का मंजूरी दे दी है। प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन के चलते आयोग ने गुरुवार को एक बैठक में यह निर्णय लिया है। बता दें कि छात्रों ने पिछले चार दिनों से प्रयागराज में आयोग कार्यालय के सामने नॉर्मलाइजेशन और दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षाओं का विरोध कर रहे थे।

Ranji Trophy: मोहम्‍मद शमी ने कमबैक मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए चटकाए 4 विकेट, भारतीय टीम में जगाई वापसी की उम्‍मीदें

मोहम्‍मद शमी ने मध्‍यप्रदेश और बंगाल के बीच जारी रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन धारदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। इसी के साथ शमी ने बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में अपनी वापसी की उम्‍मीदों को जिंदा रखा है। शमी मैच के पहले दिन काफी परेशान नजर आए थे और उन्‍होंने 10 ओवर गेंदबाजी जरूर की लेकिन विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए थे।

मोहम्‍मद शमी ने बंगाल और मध्‍यप्रदेश के बीच जारी रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन अपनी लय हासिल की। शमी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। करीब एक साल बाद क्रिकेट मैदान पर लौटने वाले शमी का जादू पहले दिन नहीं चला था।

पिता नशे के आदी, मां घरों में धोती हैं बर्तन, बेटी ने कर दिखाया ऐसा कमाल; अब हर कोई कर रहा प्रशंसा

तनीशा की कहानी एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि कैसे कठिन परिस्थितियां भी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन सकतीं। शाहबाद डेयरी की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली तनीशा ने जूडो और कुराश में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर 24 पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी बाधा आपको अपने लक्ष्य से दूर नहीं कर सकती।

अगर आपके सपने बड़े हों, तो हालात मायने नहीं रखते। गरीबी या कठिन परिस्थितियां भी आपका रास्ता नहीं रोक सकतीं। बस जरूरत होती है कठिन मेहनत, लगन और पसीना बहाने की।

'15 दिन के भीतर करें कार्रवाई', गोवंश और मांस की तस्करी मामले में हिंदू संगठन का अल्टीमेटम

नोएडा में गोवंश और मांस की तस्करी के तीन मामलों को लेकर हिंदू संगठन ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। संगठन ने दोषियों के खिलाफ 15 दिन के भीतर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में गोवंशियों से भरे ट्रक में 13 गोवंशियों की मौत के मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

'लिख लो, तुम चिट्ठी ही लिख लो...', CM भगवंत मान ने नवाज शरीफ की बेटी से क्यों कही ये बात?

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पर तंज कसा है। दरअसल मरियम नवाज ने पाकिस्तान में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर पंजाब को जिम्मेदार ठहराते हुए सीएम मान को चिट्ठी लिखने की बात कही थी। मरियम के इसी बयान पर जवाब देते हुए भगवंत मान ने कहा कि लिख ले तू भी चिट्ठी लिख ले।

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पराली जलाने से हो रहे प्रदूषण पर पाकिस्तान के पंजाब के सीएम मरियम नवाज शरीफ की टिप्पणी पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।

पत्थरबाजी, सड़कों पर आगजनी और हाईवे जाम; नरेश मीणा की गिरफ्तारी से टोंक में मचा बवाल

नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर उसके समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश है। नरेश के समर्थकों ने गांव से निकलने वाले हाईवे को ब्लॉक कर दिया है। लोग पत्थरों को तोड़-तोड़कर पत्थरबाजी कर रहे थे। उन्होंने रोड पर ट्रैक्टर और ट्रकों के पहियों को रोड पर रखकर उसमें आग लगा दी। लोगों ने ट्रैक्टर के हलों को रखकर रोड को जाम कर दिया गया है।

टोंक। राजस्थान के टोंक में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा आज गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसे समरावता गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस की जबरदस्त तैनाती की गई है।

Vinfast भारत में एंट्री के लिए तैयार, Bharat Mobility में पेश कर सकती है एक दर्जन इलेक्ट्रिक गाड़ियां

Vinfast vehicles India वियतनाम की इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली Vinfast भारत में एंट्री मारने की तैयारी कर रही है। विनफास्ट साल 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अपनी एक दर्जन गाड़ियों को पेश कर सकती है जिसमें कार और बाइक दोनों शामिल हो सकती है। कंपनी ने वियतनाम में अक्टूबर 2024 में 11000 से ज्यादा ईवी की डिलीवरी की है।