Skip to main content

मुइज्जू ने बदले तेवर तो भारत ने भी बढ़ाया दोस्ती का हाथ, मालदीव के साथ कई अहम समझौते; Rupay Card को लेकर भी बड़ी घोषणा

अब मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू भारत के गुण गाते दिख रहे हैं और अपना खास दोस्त बता रहे हैं। मुइज्जू के बदले तेवर देख भारत ने भी दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों ने कई अहम समझौते किए हैं। भारत और मालदीव ने आज 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर के मुद्रा विनिमय समझौते पर हस्ताक्षर किए।

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की रिलीज से राजकुमार राव को लगा बड़ा झटका, एक्टर के इस करीबी की हुई मौत

अभिनेता राजकुमार राव स्त्री 2 की अपार सफलता के बाद जल्द ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस पहले उनको लेकर एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है क्योंकि उनकी फैमिली के इस बेहद क्लोज मेंबर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिसको लेकर एक्टर ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है।

बुरे वक्त की खासियत है कि ये मौजूदा हालत देखकर नहीं आता है। कुछ ऐसा ही अभिनेता राजकुमार राव के साथ हो रहा है। एक तरफ वह अपनी अपकमिंग फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की रिलीज के लिए खुशी-खुशी प्रमोशन में लगे हुए हैं, दूसरी तरफ उनकी फैमिली के एक करीबी शख्स ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। आज तड़के उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की कि रतन टाटा को गंभीर हालत में रात करीब 1 बजे अस्पताल ले जाया गया। रतन टाटा को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

मुंबई। उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। आज तड़के उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की कि रतन टाटा को गंभीर हालत में रात करीब 1 बजे अस्पताल ले जाया गया।

करवाचौथ के लिए मास्टर-जी से सिलवाएं इस डिजाइन के ब्वाउज, देखकर पतिदेव भी हो जाएंगे लट्टू

करवा चौथ का त्योहार सुहागन स्त्रियों के लिए खास महत्व रखता है। इस साल 20 अक्टूबर को यह त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास करती हैं। इस खास दिन के लिए आप कुछ क्लासी और खूबसूरत ब्लाउज सिलवाएं जिससे आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा। यहां देखें करवा चौथ के लिए स्पेशल ब्लाउज डिजाइन।

'मेरी इंग्लिश खत्म हो गई', मोहम्मद सिराज ने बीच में छोड़ा इंटरव्यू, अक्षर पटेल ने खोल दी तेज गेंदबाज की पोल

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इसी साल जून में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इस टीम के कुछ सदस्यों हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर नजर आए। इस शो पर खिलाड़ियों ने अपने साथियों को लेकर गजब खुलासे किए। अक्षर पटेल ने बताया कि सिराज इंग्लिश के कारण इंटरव्यू छोड़कर भाग गए थे।

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान का दौरा करेगी भारतीय टीम! PCB चेयरमैन को है भरोसा; टूर्नामेंट को लेकर कही ये बात

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगले साल अपनी मेजबानी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर काफी उत्सुक है लेकिन भारतीय टीम के पाकिस्तान का दौरा करना बहुत ही मुश्किल है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पहले ही भारत के पाकिस्तान जाने को लेकर इनकार किया है लेकिन फिर भी पीसीबी को उम्मीद है कि भारतीय टीम पाकिस्तान आएगी।

अगले साल (2025) में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने को लेकर पहले ही बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इनकार किया है।

सिंगर अदनान सामी के सिर से उठा मां का साया, 77 की उम्र में बेगम नौरीन का हुआ निधन

गायक अदनान सामी को लेकर इस वक्त बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। सिंगर की मां बेगम नौरीन सामी का निधन हो गया है जिसकी जानकारी खुद अदनान ने सोशल मीडिया पर दी है। मां के देहांत से अदनान सामी का दिल टूट गया है और उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए बेगम नौरीन को श्रद्धांजलि दी है।

कुछ दिन पहले बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन से मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा था और अब शामी की मां की मौत की खबर ने एक बार फिर से फिल्मी इंडस्ट्री को झकझोर के रख दिया है। अपनी मां बेगम नौरीन सामी के निधन की सूचना खुद अदनान ने सोशल मीडिया पर दी है।