Skip to main content

30 साल से रामलीला से जुड़े थे सुशील कौशिक, पांच साल बाद शुरू हुआ था मंचन; जन्मदिन से दो दिन पहले हो गई मौत

दिल्ली के शाहदरा में झिलमिल कॉलोनी स्थित जय श्रीरामलीला कमेटी में भगवान राम का किरदार निभा रहे सुशील कौशिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीता स्वयंवर की लीला के दौरान अचानक सीने में दर्द उठा और वह स्टेज के पीछे जा गिरे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुशील कौशिक 30 साल से रामलीला से जुड़े थे।

20 लाख देकर भाई-बहन गए सब इंस्पेक्टर, अफीम बेचने वाले पिता ने कराई थी सेटिंग; दोनों गिरफ्तार

राजस्थान पेपर लीक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने साल 2021 के राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में दो एसआई को गिरफ्तार किया है। दोनों ट्रेनी एसआई आपस में सगे भाई-बहन हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने इस बात को कबूला कि उन्हें परीक्षा से पहले ही पेपर मिला था।

जयपुर। राजस्थान में पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित पुलिस की विशेष टीम एसओजी को एक बड़ी सफलता मिली है। एसओजी ने साल 2021 के राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में दो ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया है।  

डीएम-एसपी के सामने रख दी पानी की ऐसी बोतल जिसके बाद चौंक गए अधिकारी, तत्काल चला बुलडोजर

बागपत न्यूज़:- बागपत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय हरियाणा के विधानसभा चुनाव के चलते यूपी ह​रियाणा की सीमा के पास बनी पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। यहां पुलिसवाले ने पीने के पानी की बोतलें उनके सामने रख दीं जैसे ही एसपी और डीएम की नजर बोतल पर पड़ी। सहायक आयुक्त खाद्य को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। नकली पानी की बोतलों पर बुलडोजर चलाया गया।

पंजाब में पंचायत चुनाव के बीच हिंसा जारी, अमृतसर में महिला की हत्या से बवाल; 27 पर केस दर्ज

पंचायत Election 2024 पंजाब में पंचायत चुनाव के बीच हिंसा का क्रम जारी है। अमृतसर में शनिवार रात को एक गुट ने एक महिला की हत्या कर दी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बाबत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अमृतसर। राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का क्रम जारी है। अमृतसर में शनिवार रात को एक गुट ने हमला कर जहां उसकी हत्या कर दी, वहीं दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना अमृतसर जिले के गांव कमासका में हुई

रुपाली गांगुली थीं को-स्टार्स के 'अनुपमा' छोड़ने की असली वजह? Bigg Boss 18 की मुस्कान बामने ने बताई सच्चाई

कंट्रोवर्सी से भरे रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में काफी कुछ मजेदार और धमाकेदार देखने को मिल सकता है। 6 अक्टूबर की रात बिग बॉस 18 की शुरुआत हुई जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे देखने को मिले। इन सबमें अनुपमा शो की पाखी यानी कि मुस्कान बामने ने भी पार्टिसिपेट किया है। उन्होंने हाल ही में अपने बारे में खुलकर बात की।

पाकिस्तान में कराची एयरपोर्ट के पास बड़ा धमाका, 2 चीनी नागरिकों की मौत और 17 घायल; BLA ने ली जिम्मेदारी

पाकिस्तान के कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भीषण बम धमाके की खबर है। धमाके की आवाज शहर के अलग-अलग हिस्सों में सुनाई पड़ी है। अभी तक तीन लोगों की जान गई है और 17 अन्य लोग घायल हैं। कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। मृतकों में दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं। चीन के दूतावास ने बयान जारी कर घटना की जानकारी दी।

Festive Season में Hyundai की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्‍काउंट, 80 हजार रुपये तक के मिल रहे ऑफर्स

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से Festive Season के दौरान अक्‍टूबर महीने में हजारों रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। कंपनी की किस गाड़ी को इस महीने खरीदने पर कितनी बचत की जा सकती है। आइए जानते हैं।

भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों को ऑफर करने वाली साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से Festive Season के दौरान हजारों रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। किस गाड़ी को इस महीने खरीदने पर कितनी बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।