Skip to main content

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। संतान को कुछ शारीरिक कष्ट होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, तो आपके खूब काम आएगी। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। सरकारी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दे सकते हैं। यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

IND vs BAN 1st T20I: गेंदबाजों के बाद भारतीय बल्‍लेबाजों का कहर, भारत ने बांग्‍लादेश को 7 विकेट से हराया

IND vs BAN 1st T20I भारत और बांग्‍लादेश के बीच रविवार को ग्‍वालियर में पहला टी20 मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्‍लादेश टीम 127 रन पर सिमट गई।

Big Boss 18: कौन हैं 'बिग बॉस' में आईं Chaahat Pandey? जेल से राजनीति तक, विवादों से है गहरा नाता

Bigg Boss 18 का आगाज हो गया है। सलमान खान के शो में पहली कंटेस्टेंट बनकर चाहत पांडे  ने एंट्री ली है। शो में आते ही वह अपनी खूबसूरती के लिए छा गई हैं लेकिन शायद ही आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पता होगा। उनका विवादों से गहरा नाता रहा है। जानिए एक्ट्रेस के बारे में।

यूनीक थीम और नए घर में विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 शुरू हो गया है और एक-एक करके सभी कन्फर्म कंटेस्टेंट्स ने शो में एंट्री भी ले ली है। सलमान खान के शो में सबसे पहली कंटेस्टेंट बनकर आने वाली एक्ट्रेस चाहत पांडे हैं।

Delhi AIIMS में ऑटोमेटिक रोबोटिक सिस्टम से वार्डों में पहुंचेगी दवा, ऐसी सुविधा वाला देश का पहला अस्पताल

एम्स में अब दवाओं की डिलीवरी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। स्वचालित रोबोटिक इंवेंटरी सिस्टम के जरिए मरीजों को वार्ड में दवाएं पहुंचाई जाएंगी। यह सिस्टम प्रतिदिन 250 ऑर्डर पूरे करने में सक्षम होगा और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। एम्स देश का पहला सरकारी अस्पताल होगा जहां इस तरह की सुविधा होगी।

चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इसी क्रम में अब एम्स स्टोर में दवाओं के भंडारण, वितरण और प्रबंधन के लिए स्वचालित रोबोटिक इंवेंटरी सिस्टम लगाएगा।

भारतीय बाजार में हिस्‍सेदारी बढ़ाने Nissan लॉन्‍च करेगी 3 नई एसयूवी, CNG, Hybrid और EV पर भी दी जानकारी

जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी को बढ़ाने के साथ ही पोर्टफोलियो को भी बढ़ाने का एलान कर दिया गया है। कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में कब तक किस गड को लाया जा सकता है। क्‍या कंपनी CNG Hybrid तकनीक वाले वाहनों को भी ला सकती है। आइए जानते हैं।

Bigg Boss Marathi 5 Winner: अभिजीत को हराकर सूरज चव्हाण बने विनर, 10 लाख के ज्वेलरी वाउचर के साथ मिली मोटी रकम

एक तरफ Bigg Boss 18 का आगाज हुआ तो वहीं Bigg Boss Marathi Season 5 खत्म हो गया है। आज बिग बॉस मराठी 5 का ग्रैंड फिनाले था। शो की ट्रॉफी सूरज चव्हाण ले गए और फर्स्ट रनर-अप अभिजीत सावंत रहे। सूरज को ट्रॉफी के साथ मोटी रकम और लाखों का वाउचर मिला है। शो में आलिया भट्ट भी आईं।

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का बहुत क्रेज है। भारत में हिंदी के अलावा कई भाषाओं में बिग बॉस आता है। पिछले कुछ समय से बिग बॉस मराठी सीजन 5 चर्चा में थे, जिसमें बिग बॉस 14 में आईं निक्की तंबोली और सिंगर अभिजीत सावंत जैसे स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे थे।

Arundhati Reddy ने पाकिस्‍तान की स्‍टार बैटर को बोल्‍ड करके आक्रामक तेवर दिखाए, हर तरफ हो रहे भारतीय खिलाड़ी के चर्चे

अरुंधति रेड्डी वीडियो भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदकर टी20 विश्व कप 2024 में अपना पहला मैच जीत लिया है। इस मैच में भारतीय टीम की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान की अनुभवी बैटर निदा डार को क्लीन बोल्ड कर आक्रामक तेवर दिखाए जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

भारतीय महिला टीम की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। इस मैच में अरुंधति का भारत की जीत में अहम योगदान रहा। उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। धीमी गेंदों का इस्तेमाल करना उनके लिए कारगर रहा।