हरिद्वार न्यूज़: सड़क पर उतरीं 'लेडी सिंघम' तो ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों में मची खलबली, 22 गाड़ियां सीज
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कनखल में ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया। शाम को भारी वाहनों की नो एंट्री रखी गई। ट्रैफिक पुलिस की सीओ नताशा सिंह ने बताया कि अभियान उनके खिलाफ चलाया जा रहा है जो अपनी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। चालान काटकर जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कनखल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू कराने की कवायद शुरू की है। सीओ यातायात नताशा सिंह के नेतृत्व में सीपीयू प्रभारी निरीक्षक हितेश कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर कृष्णानगर में बैरिकेडिंग कराई।
केजरीवाल के बाद अब CM आतिशी का ठिकाना बदला, सिविल लाइंस का यह बंगला होगा नया पता
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को नया बंगला आवंटित किया गया है। यह वही बंगला है जिसमें पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे। केजरीवाल ने हाल ही में इस बंगले को खाली कर दिया था और अब वह फिरोजशाह रोड पर रह रहे हैं। आतिशी अगले विधानसभा चुनाव तक इसी बंगले में रहेंगी। फिलहाल वह मथुरा रोड स्थिति बंगले में रह रहीं हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का नया पता सिविल लाइंस का 6-फ्लैग स्टाफ रोड होगा। सूत्रों के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने यह बंगला अब आतिशी के नाम आवंटित कर दिया है। यह वही बंगला है जिसमें मुख्यमंत्री रहते हुए 2015 से अरविंद केजरीवाल रह रहे थे।
IND vs BAN: सिर्फ 49 गेंद और भारत ने ग्वालियर में बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, खुद से ही आगे निकली टीम इंडिया, जानिए क्या है पूरा मामला
भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने ग्वालियर में खेले गए मैच में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने जो काम किया है वो अभी तक टी20 में कोई भी टीम नहीं कर पाई। भारत की नजरें अब दूसरे मैच को जीत सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।
न शाह रुख खान, न आदित्य चोपड़ा, ये है बॉलीवुड का बिलिनयर शख्स, लिस्ट में शामिल एक एक्ट्रेस का भी नाम
बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं जिनके पास अकूत संपत्ति है। फिल्में ब्रांड एंडोर्समेंट विज्ञापन आदि माध्यमों से एक्टर्स डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की दौलत में इजाफा होता रहता है। इस कड़ी में हम बात करेंगे बॉलीवुड के पांच ऐसे व्यक्तियों की जिनकी पिछले कुछ साल में दौलत में जबरदस्त तरीके से इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में एक एक्ट्रेस और चार एक्टर्स का नाम शामिल है।
हरियाणा:- मुख्यमंत्री की जीत तय, 8 मंत्रियों पर हार का खतरा; किन सीटों पर फंस रहा पेंच?
हरियाणा विधानसभा के परिणाम मंगलवार को आ जाएंगे। उस बीच साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने वाली है। फिलहाल एग्जिट पोल को देखें तो बीजेपी के लिए राह मुश्किल सी नजर आ रही है। वहीं वोटिंग के रुख और लोगों के रुझान को देखकर लग रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कैबिनेट के आठ मंत्रियों का चुनाव इस बार बुरी तरह से फंसा हुआ है।
'मोदी जी, नेतन्याहू से बात कर ये युद्ध रुकवा दीजिए', ओवैसी ने फिर फलस्तीन को लेकर अपना दर्द किया बयां
चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर गाजा पट्टी में हो रही इजरायली बमबारी पर गहरी चिंता जताई है। ओवैसी ने इसको लेकर पीएम मोदी से भी खास अपील की और उन्हें ये युद्ध रुकवाने को कहा। इससे पहले भी वो संसद में जय फलस्तीन का नारा लगा चुके हैं जिसके चलते वो विवादों में घिर गए थे।
संसद में जय फलस्तीन का नारा लगाकर विवादों में आए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर गाजा पट्टी में हो रही इजरायली बमबारी पर गहरी चिंता जताई है। ओवैसी ने इसको लेकर पीएम मोदी से भी खास अपील की और उन्हें ये युद्ध रुकवाने को कहा।
देवरिया में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले दो आरोपितों को लगी गोली, मुठभेड़ में गिरफ्तार
देवरिया में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। रविवार की रात करीब 11 बजे तरकुलवा थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी है। उन्हें देर रात 12 बजे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया दोनों का इलाज चल रहा है।