नामांकन रद्द होने पर सरपंच उम्मीदवार का हाईवोल्टेज ड्रामा, पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ा पानी टंकी पर
बरनाला के गांव चीमा में सरपंच पद के उम्मीदवार निरंजन सिंह का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। निरंजन सिंह पेट्रोल की बोतल लेकर गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गए और पंजाब सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि विरोधी उम्मीदवार की राजनीतिक पहुंच के कारण उनका नामांकन रद्द किया गया है।
तिरुपति प्रसाद विवाद के बीच उत्तराखंड में एक्शन, घी सप्लाई करने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी; सैंपल लिए गए
तिरुपति लड्डू प्रसाद में मिलावट के आरोपों के बीच उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया है। रुड़की की एक फैक्ट्री में छापा मारकर सैंपल लिए गए हैं। फैक्ट्री में एक महीने से उत्पादन बंद है। विभाग ने फैक्ट्री प्रबंधन से पिछले दो साल में कहां-कहां किस उत्पाद की आपूर्ति की गई है इसकी जानकारी मांगी है।
नैनीताल में दिख रहा अनोखा नजारा, धूमकेतु के आगे चांद-तारों की चमक भी हल्की; दुनियाभर में बना आकर्षण का केंद्र
नैनीताल में धूमकेतु सी/2023 ए-3 त्सुचिंशान एटलस की चमक ने चांद-तारों को भी फीका कर दिया है। सूर्योदय से पहले दिखने वाला यह धूमकेतु बिना दूरबीन के ही खुली आंखों से देखा जा सकता है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के अनुसार यह धूमकेतु 12 अक्टूबर को पृथ्वी के सबसे करीब होगा और तब यह पश्चिम के आकाश में शाम के समय नजर आएगा।
Exit Poll से भूपेंद्र हुड्डा गदगद, बोले- जनता बहुत पहले बना चुकी थी मन; कांग्रेस सरकार बनने पर होंगे ताबड़तोड़ काम
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है तो राज्य में तेजी से विकास कार्य होंगे और घोषणा पत्र को लागू करने की मुहिम शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं था और उसने अपने कार्यकाल में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की है।
रोहतक। तेल देख और तेल की धार देख। कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश में ताबड़तोड़ काम होंगे और घोषणा पत्र को लागू करने की मुहिम शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
BJP MLA विजेंद्र गुप्ता का आरोप- AAP नेताओं ने की हाथापाई; सौरभ भारद्वाज ने कहा- बीजेपी नेता ने बस मार्शल को मारी लात
सौरभ भारद्वाज और अन्य AAP नेताओं को विजेंद्र गुप्ता के पैरों में लेटते हुए देखा गया। भारद्वाज उनसे अनुरोध कर रहे थे कि वे बस मार्शलों को लेकर पास कैबिनेट नोट पर उनकी मंजूरी लेने के लिए एलजी वीके सक्सेना के आवास उनके साथ चलें। वहीं उन्होंने विजेंद्र गुप्ता पर एलजी हाउस के बाहर महिला बस मार्शल को लात मारने का आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे पर सचिवालय और LG आवास पर हंगामा करने के मामले में रविवार को आप मंत्री सौरभ भारद्वाज और पार्टी के तीन विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मयंक यादव: करीब 150 Kmph की स्पीड से दौड़ी ‘राजधानी एक्सप्रेस’, पहला विकेट लेने के बाद कप्तान सूर्या ने लगाया गले
मयंक यादव IND vs BAN बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले टी20I मैच में भारत को 128 रन का लक्ष्य दिया है। इस मैच में भारत की तरफ से दो खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला। पहला मयंक यादव और दूसरा नीतीश रेड्डी। मैच में मयंक यादव ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला विकेट झटका। उन्होंने महमूदुल्लाह को अपना शिकार बनाया।
ग्वालियर में भारत को एक नया 'रफ्तार का सौदागर' मिल गया है। नाम है मयंक यादव। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तहलका मचाने वाले मयंक को पहली बार टीम इंडिया की कैप मिली।
हरियाणा में कांग्रेस ने शुरू की मुख्यमंत्री चुनने की तैयारी, जम्मू-कश्मीर में भी बढ़ी हलचल
हरियाणा JK Election Results हरियाणा में जीत तय मानकर चल रही कांग्रेस ने अब मुख्यमंत्री चुनने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी केंद्रीय पर्यवेक्षकों के चयन से लेकर उन्हें चंडीगढ़ भेजने की रूपरेखा तैयार कर रही है। इधर दावेदारों के बीच भी हलचल बढ़ गई है। इस बीच जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस सतर्क है और भाजपा से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।