Skip to main content

ऑनलाइन या ऑफलाइन! कहां से खरीदना चाहिए नया मोबाइल

नया मोबाइल खरीदते समय ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह के अपने फायदे और नुकसान हैं। ऑनलाइन खरीदारी में ज्यादा ऑप्शन बैंक ऑफर्स और यूजर रिव्यू मिलते हैं लेकिन स्कैम की संभावना भी बनी रहती है। जबकि ऑफलाइन खरीदारी में डिवाइस को फील करने और कैमरा क्वालिटी को चेक करने का मौका मिलता है। आइए मोबाइल खरीदने के इस कन्फ्यूजन को दूर करते हैं।

शारदीय नवरात्र 2024 दिन 5: इस अचूक उपाय से घर में गूंजेगी किलकारी, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की उपासना होती है। ऐसा माना जाता है कि स्कंदमाता की आराधना करने से जीवन में आ रही सभी बाधाओं का अंत होता है। इसके साथ ही परिवार में खुशियों का आगमन होता है तो आइए देवी की पूजा से जुड़ी प्रमुख बातों का जानते हैं।

नवरात्र में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये स्पेशल रसेदार आलू की सब्जी, स्वाद-स्वाद में जमकर खाएंगे आप

नवरात्र के त्योहार में मां दुर्गा की पूजा अराधना करने के साथ-साथ भक्तजन उपवास रखते हैं या सात्विक खाना खाते हैं। इसमें लहसुन और प्याज का इस्तेमाल करने की मनाही होती है। ऐसे में आप भी नवरात्र स्पेशल आलू की सब्जी बना सकते हैं जिसे बनाना भी आसान होता है और ये स्वाद में भी काफी लाजवाब होता है।

IND vs BAN: धोनी स्टाइल में मैच जिता हार्दिक पांड्या ने कोहली को छोड़ा पीछे, पंत से शुरू की नंबर-1 की नई जंग

भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार जीत हासिल की। भारत ने ये मैच सात विकेट से अपने नाम किया। इस मैच को हार्दिक पांड्या ने धोनी की स्टाइल में छक्का मारकर जिताया और इसी के साथ वह विराट कोहली को पीछे छोड़ गए। अब उनको कोई टक्कर दे सकता है तो वो ऋषभ पंत हैं।

शारदीय नवरात्र 2024 दिन 5: स्कंदमाता की पूजा से संतान की होगी प्राप्ति, जानें शुभ मुहूर्त, प्रिय फूल और भोग

शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की उपासना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि स्कंदमाता की पूजा-अर्चना करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं देवी स्कंदमाता का शुभ मुहूर्त पूजा विधि और भोग समेत आदि महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

ससुराल वालों को बताया गर्भवती हूं, फिर सूनी गोद भरने के लिए चुराई बच्ची; ऐसे खुली महिला की करतूत

दिल्ली में एक महिला ने खुद की सूनी गोद भरने के लिए दो साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपित महिला को गिरफ्तार किया। महिला ने बच्ची को कुरकुरे के पैकेट का लालच देकर अगवा किया था। महिला बच्ची को लेकर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर भागने वाली ही थी।

दिल्ली। खुद की सूनी गोद भरने के लिए एक महिला ने दो वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया। विजय विहार पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, कई टीम गठित कर तुरंत छानबीन शुरू कर दी। 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को आरोपित महिला का सुराग मिला।

साध्वी प्राची: हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने जताया जान का खतरा, हरिद्वार पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

साध्वी प्राची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके आश्रम में आई एक महिला पर उन्हें शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। साध्वी प्राची ने पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। साध्वी प्राची हिंदूवादी नेत्री हैं हरिद्वार में वैदिक निकेतन आश्रम है।

हरिद्वार। हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए जान का खतरा जताया है। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।