भारत पहुंचते ही मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने लिया 'यू-टर्न', भारतीय पर्यटकों से की खास अपील
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के दिल्ली पहुंचते ही राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। मुइज्जू ने कहा कि वो भारत की सुरक्षा को कमजोर करने वाला कोई काम नहीं करेंगे।
भारत की यात्रा पर पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के अब सुर बदल गए हैं। मुइज्जू ने कहा कि वो भारत की सुरक्षा को कमजोर करने वाला कोई काम नहीं करेंगे और वो दिल्ली को एक मूल्यवान मित्र मानते हैं।
हिजबुल्लाह की एक गलती और लेबनान में ब्लास्ट ही ब्लास्ट, मोसाद ने विस्फोटक पेजर खरीदवाने के लिए ऐसे किया था राजी
हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की हत्या से लेकर उसके कई कमांडरों को इजरायली सेना ने मौत के घाट उतार दिया है। इससे पहले लेबनान में पेजर धमाके भी हुए जिसमें भी इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ माना जा रहा है। इस बीच अब ये चीज सामने आई है कि कैसे मोसाद ने एक गुप्त अभियान चलाकर हिजबुल्लाह को अपने गेम में फंसाया था।
iOS 18.1 release date: iPhone यूजर्स को कब मिलेंगे Apple Intelligence के एडवांस फीचर, सामने आ गई डेट
Apple यूजर्स पिछले काफी समय से Apple Intelligence के एआई फीचर्स का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी की प्लानिंग iOS 18 के साथ एआई फीचर्स रिवील करने की थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब Apple Intelligence फीचर्स का पहला सेट यूजर्स को iOS 18.1 अपडेट के साथ मिलेगा। रिपोर्ट्स की माने तो एपल 28 अक्टूबर को इस अपडेट को रिलीज कर सकता है।
ब्रेक में जसप्रीत बुमराह को मिली 'नौकरी'! भारत-पाकिस्तान मैच में माइक पकड़े आए नजर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय ब्रेक पर हैं. उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। ब्रेक में बुमराह यूएई में हो रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में दिखाई दिए हैं। इस टूर्नामेंट में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मैच था जिसमें बुमराह नजर आए और उनके साथ में माइक भी था।
इकाना स्टेडियम पहुंचे सीएम योगी ने जब थामा बल्ला, लगाए शानदार शॉट्स; देखें PHOTOS
इकाना स्टेडियम में रविवार को 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 57 हजार ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनाया जा रहा है। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग ओपन जिम भी बनाए जा रहे हैं। विकासखंडों में मिनी स्टेडियम और जिले स्तर पर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।
AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, भड़के सिसोदिया बोले- तोता-मैना को फिर खुला छोड़ दिया
ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर छापेमारी की है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मोदीजी ने अपने तोता मैना को फिर खुला छोड़ दिया है। पिछले दो सालों में ईडी ने अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के घरों पर भी छापेमारी की है। लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर सोमवार सुबह ईडी की छापेमारी हई है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है। बता दें, संजीव अरोड़ा पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं।
कम उम्र में ही दिखने लगे हैं सफेद बाल, तो हफ्ते में दो दिन करें इन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल और फिर देखें कमाल
कम उम्र में बालों में सफेदी दिखने लगना अब एक आम समस्या बन चुकी है। हालांकि सफेद बालों को दोबारा काला नहीं किया जा सकता लेकिन इन्हें बढ़ने से जरूर रोक सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास जड़ी-बूटियों को अपने हेयर केयर में शामिल करना पड़ेगा। आइए जानें बालों को सफेद होने से बचाने में कारगर जड़ी-बूटियों के बारे में।