दशहरे से पहले लॉन्च होने को तैयार दो और कारें, BYD और Mercedes लाएंगी आठ और नौ अक्टूबर को दो गाड़ियां
दशहरे से पहले भारतीय बाजार में दो और बेहतरीन कारों को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। अगले हफ्ते के दौरान किस कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस गाड़ी को लाया जा सकता है। इनकी संभावित कीमत क्या हो सकती है। इनको कब लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं।
उत्तराखंड सरकार जल्द लांच करने जा रही ‘मेरी योजना’ एप, अब आपके हाथों में होगी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी
उत्तराखंड सरकार की मेरी योजना ऐप के साथ अब सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करना हुआ आसान। इस ऐप के माध्यम से आप किसी भी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं सवाल पूछ सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जनता से फीडबैक लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
'हिमाचल का हक केंद्र से कब दिलाएंगे नड्डा और अनुराग', हिमाचल के मंत्रियों ने पूछा सवाल; फंड रोकने का लगाया आरोप
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर पर मंत्री हर्षवर्धन चौहान और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश विरोधी है और इसलिए केंद्र से मिलने वाली राशि को रोक रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं लेकिन उनका ऑपरेशन लोटस विफल हो गया है।
महाकुंभ 2025: सीएम योगी ने लांच किया महाकुंभ का लोगो, वेबसाइट और एप, बड़े हनुमान जी के साथ दिखा संगम का दृश्य
कुंभ मेला 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुंभ का लोगो वेबसाइट और एप लॉन्च किया। लोगो में कुंभ का प्रतीक कलश है जिसमें ॐ लिखा है। पीछे संगम का दृश्य है। साथ ही नगर कोतवाल बड़े हनुमान जी का चित्र और मंदिर है। वेबसाइट और एप में कई विशेषताएं हैं जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कुंभ मेला की यात्रा में मदद करेंगी।
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे नरसिंहानंद, अब एक और FIR दर्ज
पुलिस के अनुसार पुजारी यति ने कथित तौर पर 29 सितंबर को गाजियाबाद में हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने 3 अक्टूबर को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। यति पर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।
ठाणे। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद बुरे फंस गए हैं। यति के विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
'मोदी जी के लिए फरवरी में मांगूंगा वोट...', दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ऐसा क्यों बोले अरविंद केजरीवाल?
Delhi Politics आम आदमी पार्टी के प्रमुख Arvind Kejriwal रविवार को उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अपनी दूसरी Janta Ki Adalat को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए डबल इंजन की सरकार को डबल लूट वाली सरकार बताया है। यह केजरीवाल की दूसरी जनता की अदालत है। दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होना प्रस्तावित है। ऐसे में सियासत तेज हो गई है।
गर्ल्स हॉस्टल के खाने में निकली छिपकली, 50 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में करना पड़ा भर्ती
लातूर में गर्ल्स हॉस्टेल में रात्रि भोजन करने के बाद 50 छात्राओं की एकदम से तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग के चलते सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि छात्राओं ने रात में जो खाना खाया उसमें छिपकली पाई गई थी। घटना पूरनमल लाहोटी सरकारी पॉलिटेक्निक के छात्रावास में घटी जहां 324 छात्राएं हैं।
लातूर। महाराष्ट्र के लातूर में गर्ल्स हॉस्टेल में रात्रि भोजन करने के बाद 50 छात्राओं की एकदम से तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग के चलते सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि छात्राओं ने रात में जो खाना खाया उसमें छिपकली पाई गई थी।