Skip to main content

महाकुंभ 2025: सीएम योगी ने शाही स्नान और पेशवाई शब्द हटाने की दी सहमति, बोले- अखाड़े जो प्रस्‍ताव देंगे, उस पर सरकार की सहमति

महाकुंभ 2025 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कुंभ और महाकुंभ के दौरान विभिन्न अखाड़ों के शाही स्नान और पेशवाई जैसे उर्दू-फारसीनिष्ठ शब्दों के स्थान पर हिंदी-संस्कृतनिष्ठ शब्दों के प्रयोग का प्रस्ताव पारित किया है। इसी के साथ गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने मंदिरों में सरकारी हस्तक्षेप हटाने देश भर में समान नागरिक संहिता लागू करने सहित अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं।

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शाही स्नान और पेशवाई शब्द हटाने की सहमति दी है। उन्‍होंने कहा कि अखाड़े जो प्रस्‍ताव देंगे, सरकार उस पर सार्थक कदम उठाएगी।

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे अरविंद केजरीवाल, 'जनता की अदालत' को करेंगे संबोधित

दिल्ली पॉलिटिक्स आम आदमी पार्टी के प्रमुख Arvind Kejriwal रविवार को उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अपनी दूसरी Janta Ki Adalat को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। यह केजरीवाल की दूसरी जनता की अदालत है। इससे पहले उन्होंने जंतर मंतर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया था।

आखिर कहां बनी थी उम्र घटाने वाली मशीन? 40 लाख का आया था खर्च, कानपुर में करोड़ों की ठगी के बाद फूटा भांडा

कानपुर में उम्र घटाने वाली मशीन के नाम पर करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपित दंपती ने इजरायल की बताई जाने वाली मशीन को शहर में ही 40 लाख रुपये में बनवाया था। एक इंजीनियर ने दावा किया है कि उसे मशीन बनाने में छह महीने लगे। पुलिस ने जिम और संस्था के ऑफिस को सील कर दिया है। आठ सदस्यीय एसआईटी जांच कर रही है।

कानपुर। ऑक्सीजन थेरेपी के जरिए 65 वर्ष के बुजुर्ग को 25 साल का जवान बताकर 35 करोड़ रुपये ठगने वाले आरोपित दंपती के झूठ की पोल खुल गई। इजरायल की बताई जाने वाली मशीन शहर में ही बनवाई गई थी और इसके लिए 40 लाख रुपये की बात तय हुई थी।

शिअद नेता के साथ झड़प में AAP उम्मीदवार को सीने में लगी गोली, इलाके में तनाव का माहौल

लुधियाना के बीडीपीओ कार्यालय में शनिवार शाम आम आदमी पार्टी और शिअद नेताओं के बीच झड़प हो गई जिसमें आप कार्यकर्ता और सरपंच चुनाव के उम्मीदवार मनदीप सिंह बराड़ को गोली लग गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल मनदीप सिंह को इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना रेफर दिया।

झारखंड में कब जारी होगी BJP उम्मीदवारों की पहली सूची? आ गया ताजा अपडेट, दावेदारों ने भी टिकट को लेकर दिया साफ संदेश

झारखंड Assembly Election झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रांची में जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने हर विधानसभा सीट के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम मांगे। पहले दौर में 15-20 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।

Goa में नाव पलटने से 78 लोगों की हुई मौत? पुलिस ने बताई Viral Video की क्या है सच्चाई

गोवा मे नाव पलटने की एक झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। कई यूजर्स ने दावा किया कि सैकड़ों लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। नाव पलटने की वजह से 78 लोगों की मौत हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद गोवा पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने वीडियो की सच्चाई पता की।

गोवा में नाव डूबने से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि गोवा में सैकड़ों यात्रियों से भरी नाव डूब गई। दरअसल,यह दावा झूठा है।

IND vs BAN: सूर्यकुमार यादव ने वॉशिंगटन सुंदर की नाक में किया दम, प्रैक्टिस के समय जमकर चिढ़ाया! Video वायरल

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच आज ग्वालियर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव नेट्स पर अपनी टीम के साथी वॉशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी देखते हुए उनके मजे लेते हुए नजर आए। सुंदर बेहतरीन ऑफ स्पिनर के साथ-साथ बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं और अपनी बैटिंग से मैच पलट सकते हैं।