Skip to main content

संतकबीरनगर में ट्रैक पर साइकिल ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल, साजिश या कुछ और? जांच शुरू

उत्‍तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां संतकबीर नगर में साबरमती एक्सप्रेस के सामने रेलवे ट्रैक पर एक पुरानी साइकिल मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना किसी गहरी साजिश का हिस्सा है या महज एक दुर्घटना इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। इस घटना से रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

इकरा हसन: सपा सांसद इकरा हसन ने धार्मिक टिप्पणी पर की कार्रवाई की मांग, बोले- 'यति नरसिंहानंद गिरी ने किया अपमान

कैराना की सांसद इकरा हसन अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जानी जाती है। इकरा हसन कई बार अपनी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर अपनी बातों को कहती हैं। यति नरसिंहानंद गिरी का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इकरा ने उत्तर प्रदेश व देश की सरकार पर सवाल उठाए हैं।

कैराना/शामली। सपा सांसद इकरा हसन ने स्वयं साेशल मीडिया पर एक मिनट बाइस सेकेंड का वीडियो पोस्ट कर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज द्वारा की गई धार्मिक टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

सीएम नायब सैनी, दुष्यंत चौटाला समेत 46 प्रत्याशी खुद को क्यों नहीं दे सके वोट, यहां पढ़िए वजह

हरियाणा विधानसभा चुनाव में 46 उम्मीदवार ऐसे हैं जो अपने लिए वोट नहीं कर पाए क्योंकि उनका वोट दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में है। इनमें से सबसे ज्यादा 21 उम्मीदवार भाजपा के हैं जबकि कांग्रेस के 9 इनेलो-बसपा गठबंधन के 6 आप के 4 जजपा-आसपा गठबंधन के 3 और 3 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। सीएम नायब सैनी दुष्यंत चौटाला और अभय चौटाला समेत कई दिग्गज खुद को वोट नहीं दे पाए।

अखिलेश यादव को उपचुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता ने छोड़ी समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पश्चिमी यूपी में बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव परमानंद गर्ग अखिलेश यादव का साथ छोड़ दिया है। वह सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। परमानंद गर्ग के पार्टी छोड़ने से गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत की राह कठिन होगी।

RG Kar Case में बड़ा खुलासा, अस्पताल में पहले भी कई मेडिकल छात्राएं हुईं यौन शोषण की शिकार

RG Kar case आरजी कर अस्पताल में जूनियर डाक्टरों को धमकी देने के आरोपों की जांच के लिए गठित आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में विस्फोटक दावा किया है। समिति ने दावा किया कि प्रशिक्षु महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी की वारदात के पहले भी कई मेडिकल छात्राएं यौन शोषण की शिकार हुई हैं। पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी जूनियर चिकित्सकों पर इसका आरोप लगा है।

Hyundai कर रही Creta के Special Edition को लाने की तैयारी, मौजूदा मॉडल से होगी कितनी अलग, पढ़ें पूरी खबर

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इस एसयूवी के Special Edition को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। कब तक इसे लाया जा सकता है। किस तरह के बदलाव इसमें किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।

ऑफर्स में खरीदें सैमसंग का 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन, अमेजन पर मिल रही डील

सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप अमेजन से 99950 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर बैंक और 60 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर पुराने की कंडीशन ठीक रहती है तो इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी। इस फोन में रियर पैनल पर 200MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है।