अरविंद केजरीवाल आज फिर लगाएंगे 'जनता की अदालत', छत्रसाल स्टेडियम में जुटेंगे समर्थक
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद Kejriwal रविवार को उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अपनी दूसरी Janta Ki Adalat को संबोधित करेंगे। इसे लेकर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी थी। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कहा था कि केजरीवाल दिल्ली की जनता से अपनी ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेकर आएंगे और फिर सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे।
योगी सरकार की बड़ी सौगात, CHO का बढ़ाया गया मानदेय; अब प्रतिमाह मिलेंगे 25 हजार रुपये
उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के मानदेय में 5000 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब उन्हें 25000 रुपये मासिक मानदेय और 10000 रुपये पीबीआई मिलेगा। इस कदम से 17000 से अधिक सीएचओ को लाभ होगा। बीएससी नर्सिंग पास युवाओं को सीएचओ के पद पर चयनित किया जाता है और उन्हें छह महीने की ट्रेनिंग दिलाई जाती है।
प्रियंका चोपड़ा ने Citadel 2 से शेयर की ग्लैमरस फोटो, सेट पर मॉम से मिलने आईं मालती ने गाया गाना, फैंस ने की तारीफ
हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने टैलेंट से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वह इन दिनों सिटाडेल 2 की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में इस ग्लोबल स्टार आइकन ने कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह मालती के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती देखी जा सकती हैं। इस दौरान उन्होंने मालती की सिंगिंग का भी एक वीडियो शेयर किया।
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी करेगी बेहाल, मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट; पढ़ें मौसम के ताजा अपडेट्स
दिल्ली एनसीआई समेत यूपी के कई जिलों में गर्मी पड़ना शुरू हो गई है और उमस से लोग परेशान हो गए हैं। यूपी में कई जिलों में मानसून की वापसी हो चुकी है। वहीं पूर्वाचल से भी मानसून विदा लेने को है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी महसूस की गई।
इजरायल ने गाजा की मस्जिद पर की Air Strike, 18 लोगों की मौत; युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने जुटे थे लोग
Israel Hamas War मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के पास मौजूद मस्जिद पर इजरायल ने एयर स्ट्राइक की। रविवार तड़के हुए इस हमले में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। यह हमला तब हुआ जब लोग फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल के साथ युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे।
एक तरफ जहां इजरायली सेना हिजबुल्लाह के खिलाफ लगातार हमले कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ गाज में भी हमास के खिलाफ युद्ध जारी है। रविवार तड़के गाजा मस्जिद पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी फलस्तीन अस्पताल ने दी।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ खास पल व्यतीत करेंगे। किसी काम को लेकर कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी से सोच समझकर कोई बात बोले, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
सुधरने की बजाय बिगड़ने लगे हालात, पराली के प्रकोप ने अब दूसरे राज्यों में भी दी दस्तक
जहां एक ओर पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के चलन को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं तो वहीं नए राज्यों में अब ये बीमारी फैल रही है। इससे होने वाले संकट को नजरअंदाज किया जा रहा है और घटनाओं की रिपोर्टिंग भी उस तरह से नहीं हो रही है। लेकिन विशेषज्ञ इसे लेकर लगातार चिंता जता रहे हैं।