Skip to main content

'मैं सभ्य आदमी हूं, वैसा ही व्यवहार करूंगा' पाकिस्तान की यात्रा से पहले जयशंकर ने बता दिए अपने इरादे

विदेश मंत्री जयशंकर 15-16 अक्तूबर को पाकिस्तान की यात्रा करने वाले हैं। जयशंकर वहां होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेंगे। जयशंकर ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ एक बेहतर संबंध रखना चाहता है लेकिन यह काम सीमा पार आतंकवाद को नजरअंदाज करके नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मैं भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने नहीं जा रहा।

26 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर की बेटी ने अपने दम पर बनाई करोड़ों की नेटवर्थ, डॉक्टरी छोड़ ऐसे कमा रहीं पैसे

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज ग्लैमर वर्ल्ड का चर्चित चेहरा हैं। अपने फैशन सेंस को लेकर वह हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। आपको शायद ही पता हो कि वह आज मात्र 26 साल की उम्र में करोड़ों संपत्ति की मालकिन हैं। जानिए सारा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

IND W vs PAK W: वापसी की राह तलाशेगी भारतीय टीम, कॉम्बिनेशन में कर सकती है सुधार

विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अपने पहले मैच में हार के बाद अब भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में पा‍किस्‍तान से टकराएगी। भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल की उम्‍मीदों को जिंदा रखना है तो हर हाल में इस मैच को जीतना होगा। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ो पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।

पहले मैच में न्यूजीलैंड से करारी हार से आहत भारत को अगर महिला टी-20 विश्व कप में अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसे पाकिस्तान के विरुद्ध रविवार को यहां होने वाले मैच में टीम संयोजन की अपनी खामियों को दूर करना होगा।

दिवाली में कागज समझकर Salman Khan ने लगाई थी पिता के पैसों में आग, बाद में जो हुआ उसे आज तक नहीं भूले 'सिकंदर

सलमान खान पिछले तीन दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। उनका नाम तीन बड़े खान में शुमार है। दबंग खान निजी जिंदगी में अपने माता-पिता के भी बेहद करीब हैं। वैसे तो वह पिता और शोले के राइटर सलीम खान से तारीफ पाते हैं लेकिन एक बार उनसे एक बड़ी गलती हो गई थी और उन्होंने अपने पापा के पैसों में आग लगा दी थी।

मंदिर पर हमला करने वालों का हो एनकाउंटर, यूपी में भाजपा विधायक की मांग

गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर पर हमले के बाद बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। उनका कहना है कि मंदिर पर हमला करने वाले बाहर से आए थे। इससे मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले हिंदुओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि देवी मंदिर का हजारों साल पुराना इतिहास है भगवान परशुराम ने यहां पर पूजा की है।

दुल्‍हन को लेकर लौट रही थी बरात, तभी हुई अनहोनी...और गांव में पसर गया मातम

दूल्हे की मौसेरी बहन और दो अन्य बरातियों की मौत हो गई। दुर्घटना में कई अन्य घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। गांव के अन्‍य दो वैवाहिक कार्यक्रमों को अति सूक्ष्म कर दिया गया है।

कोटद्वार। क्षणिक लापरवाही और चंद मिनटों में तमाम खुशियां किस तरह मातम में तब्दील हो गईं, बीती देर शाम चमेठा-धौलखेतखाल मोटर मार्ग पर हुई मैक्स दुर्घटना के बाद इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

बीती शाम जब रोहित अपनी दुल्हन को बसड़ा से अपने घर ला रहे थे तो किसी के भी जेहन में यह नहीं रहा होगा कि एक बराती की लापरवाही उनकी खुशियों को क्षणभर में मातम में बदल देंगी।

सत्येंद्र जैन की जमानत पर 15 अक्टूबर को आएगा फैसला, दलीलें खत्म होने के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय

सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला 15 अक्टूबर को आएगा। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने जैन की जमानत याचिका पर ईडी और जैन की दलीलें सुनने के बाद कहा कि वो याचिका पर अपना फैसला 15 अक्टूबर को सुनाएंगे। जैन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन और विवेक जैन ने उनके मुवक्किल की मामले में देरी के आधार पर जमानत का अनुरोध किया।