PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, किसानों के खाते में आए 20 हजार करोड़
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पैसे किसानों के खाते में शनिवार को आए। प्रत्यक्ष अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है। पीएम मोदी महाराष्ट्र के वाशिम से योजना की 18वीं किस्त जारी किया। हर साल तीन बराबर किस्तों में भूमि धारक किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं।
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त आज जारी की गई। 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 वीं किस्त जारी की थी। लाभार्थियों के खाते में आज 2000 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर किए गए।
गाजियाबाद में लगी धारा 163, पैगंबर पर यति नरसिंहानंद की आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा तनाव; 150 पर FIR दर्ज
गाजियाबाद में पैगंबर हजरत मुहम्मद पर यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी के बाद तनाव का माहौल है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बाद देर रात डासना देवी मंदिर के पास भीड़ जमा हुई। पुलिस ने लोगों को हटाकर शांति बहाल की। यति समर्थक अनिल यादव पर भड़काऊ वीडियो जारी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आज मुस्लिम समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
मध्य प्रदेश: भगवान राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करना बिलाल को पड़ा महंगा , HC ने FIR रद करने से किया इनकार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भगवान राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले मोहम्मद बिलाल को राहत देने से इनकार कर दिया है। मोहम्मद बिलाल ने सतना के एक पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 294 153ए 295ए और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) और 3(2) के तहत उसके खिलाफ दर्ज की गई याचिका को खारिज करने की याचिका दायर की थी।
जबलपुर। भगवान राम और हिंदू समुदाय पर कथित तौर पर आपत्तिजनक इंस्टाग्राम पोस्ट करने वाले एक शख्स (मोहम्मद बिलाल) को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने झटका दिया है। कोर्ट ने उसके खिलफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
HMD ला रहा तगड़े कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन, खुद से रिपेयर करने की मिलेगी सुविधा
एचएमडी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moon Knight लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट 144Hz pOLED डिस्प्ले क्वाड कैमरा सेटअप और 5G सपोर्ट हो सकता है। लॉन्च से पहले इसकी कई डिटेल सामने आई हैं। यह एचएमडी स्काईलाइन की तुलना में कई अपग्रेड फीचर्स के साथ आएगा। एचएमडी का आखिरी फ्लैगशिप फोन नोकिया 9 प्योरव्यू था।
Haryana Election: बीजेपी का एक्शन मोड! सावित्री जिंदल को पार्टी से किया बाहर, इन 3 नेताओं पर भी गिरी गाज
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। भाजपा ने हरियाणा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पार्टी के चार नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस लिस्ट में कुरुक्षेत्र से भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल का नाम भी शामिल है। गौतम सरदाना तरुण जैन और अमित ग्रोवर को भी भाजपा ने पार्टी से बाहर कर दिया है।
चंडीगढ़। हरियाणा में शनिवार को विधानसभा चुनाव 2024 के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। भाजपा ने हरियाणा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पार्टी के चार नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
IND w vs NZ W: सेमीफाइनल से पहले ही बाहर न हो जाए टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप में बने रहने पर मंडराया संकट
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के विजयी आगाज के सपने को तोड़ दिया। इस हार ने टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं और उसके सेमीफाइनल में जाने के समीकरण को बिगाड़ दिया है। हालांकि अभी भी टीम इंडिया के हाथ में काफी कुछ है।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम से टी20 वर्ल्ड कप-2024 की शुरुआत जीत के साथ करने की उम्मीद थी। लेकिन पहले ही मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में जाने की राह काफी मुश्किल हो गई है।
'हर बड़ा टीवी स्टार ऐसा करता है', जब 20 साल की Asha Negi के साथ कास्टिंग काउच के नाम पर की गई थी गंदी बात
छोटे पर्दे की कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने करियर की शुरुआत में अपनी कमाल की अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं आशा नेगी जिन्होंने सीरियल पवित्र रिश्ता में पूर्वी का रोल प्ले किया था। इस शो से आशा नेगी के करियर को अच्छा बूस्ट मिला। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस शेयर किया है।