Skip to main content

झारखंड Election 2024: अगर टिकट नहीं मिला तो क्या करेंगे? भाजपा ने दावेदारों से पूछा सवाल; तो मिला गजब का जवाब

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रांची में जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें हर विधानसभा सीट के लिए संभावित प्रत्याशियों का नाम पूछा गया। पार्टी पहले दौर में 15-20 प्रत्याशियों का नाम घोषित करने की तैयारी में है।

उत्तराखंड में अब ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की खैर नहीं! 'आसमान से निगरानी' में 5514 गाड़ियों के चालान

दून पुलिस ने पिछले आठ माह में ड्रोन की मदद से यातायात नियम तोड़ने वाले 5514 वाहन चालकों के चालान किए हैं। ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों के चौराहे पर खड़ा ना होना अब ये मत समझिए कि आपको कोई देख नहीं रहा है। ड्रोन की निगरानी हर समय आप पर है। इसलिए नियमों का पालन करें।

मनोज भारती: जनसुराज का अध्यक्ष बनते ही मनोज भारती ने कर दिया बड़ा दावा, प्रशांत किशोर का भी लिया नाम

मनोज भारती मधुबनी के निवासी हैं। नेतरहाट आवासीय विद्यालय से उन्होंने हाई स्कूल पास की। फिर आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। आईआईटी दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई की है। उन्होंने 1988 में यूपीएससी क्वालीफाई कर भारतीय विदेश सेवा में नौकरी प्राप्त की। इंडोनेशिया यूक्रेन तिमोर लेस्ते और बेलारूस जैसे देशों में भारत के पूर्व राजदूत रहे।

ग्रैमी अवॉर्ड विनर एलन वॉकर के साथ स्टेज शेयर करेंगी आलिया भट्ट, जानें क्या होगा खास

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सिंगिंग और एक्टिंग के टैलेंट से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। एक्ट्रेस अब अपने टैलेंट का विस्तार करने के लिए तैयार हैं। वह ग्रैमी अवॉर्ड विनर एलन वॉकर के साथ वॉकर वर्ल्ड इंडिया टूर में स्टेज शेयर करती नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब ये दो दिग्गज सितारे एक साथ नजर आएंगे।

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पास फिल्मों की लाइन लगी है। एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली यह एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी आवाज का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि आलिया भट्ट, ग्रैमी अवॉर्ड विनिंग डीजे एलन वॉकर के साथ स्टेज शेयर करेंगी। 

बालों को जड़ों से मजबूत और घना बनाएंगे ये अचूक उपाय, नहीं पड़ेगी किसी ट्रीटमेंट की जरूरत

बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए हम कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें ज्यादातर चीजें केमिकल वाली होती है जिनके इस्तेमाल से बालों को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जो बिल्कुल नेचुरल हैं और इनसे बालों से जुड़ी परेशानियां दूर करते हैं।

सहारनपुर रेप: बढ़ गईं बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल की मुश्किलें, भाई और बेटों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

पूर्व एमएलसी इकबाल के भाई महमूद अली और चार बेटों के खिलाफ मिर्जापुर थाना पुलिस ने एक ओर केस दर्ज किया है। घटनाक्रम 2021 का बताया गया है जिसमें एक महिला ने पांचों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने साजिश के तहत झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत सीएम और अन्य अधिकारियों से की गई है।

नए सीजन के साथ नया ट्विस्ट, Bigg Boss शीशे में दिखाएंगे कंटेस्टेंट्स का भविष्य, मेकर्स ने दिखाई घर की खूबसूरत झलक

कलर्स चैनल पर शुरू होने वाले शो बिग बॉस 18 के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। व्यूअर्स भी यह देखने के लिए बेताब हैं कि इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स शो में एंट्री लेंगे। वहीं शो शुरू होने से पहले मेकर्स ने घर के अंदर की खूबसूरत सी झलक दिखाई है जिसमें उन नियमों के बारे में भी बताया गया है जिसके तहत घरवालों को गेम खेलना होगा।