Skip to main content

अमेठी मर्डर केस: पल भर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, आरोपित ने बताई पुलिस को गुनाह के पीछे की कहानी

अमेठी मर्डर केस न्यूज़ प्रेम में बहके कदम खत्म हो गया शिक्षक का हंसता-खेलता परिवार। पुलिस ने हत्यारोपित चंदन को पकड़ा तो उसने अपना गुनाह कबूल किया और कहा कि मैंने घटना को अंजाम दिया है। शिक्षक की पत्नी मेरी प्रेमिका थी। जब उससे मेरे संबंध बिगड़े तब मैंने पूरे परिवार को मार दिया। पुलिस कस्टडी से भागने पर चंदन को गोली लगी है।

भदौरिया:- क्या ऐसा भी प्रेमी आशिक हो सकता है, जो प्रेम में इतना पागल हो जाए कि अपनी प्रेमिका का हंसता खेलता परिवार ही उजाड़ दे। इंटरनेट मीडिया में कातिल चंदन वर्मा और उसकी प्रेमिका पूनम भारती की तस्वीरें शुक्रवार को तेजी से प्रसारित हुईं।

जम्मू कश्मीर एंकाउंटर: कुपवाड़ा में दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने घुसपैठ के प्रयास को बनाया विफल

जम्मू-कश्मीर जम्मू कश्मीर एंकाउंटर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास गुगलडारा इलाके में शनिवार को घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए। आशंका जताई जा रही है तीन से चार आतंकी हैं। ऐसे में अभी भी गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।

कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर  के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के साथ सटे गुगलडारा इलाके में शनिवार को घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों और सुरक्षाबलों बीच गोलीबारी में दो आंतकी ढेर हो गए। तीन से चार आतंकी होने की आशंका है। ऐसे में गोलीबारी जारी है

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकेंगे। आपको कमाई के अच्छे स्रोत मिलने वाले हैं। आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मन में यदि किसी बात को लेकर संशय चल रहा है, तो उसके लिए आप अपने परिवार में बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा।

बिग बॉस 18: इंसानों के साथ अब 'गधा' भी खेलेगा 'बिग बॉस', धर्म बदलने वाले 'वैम्पायर' का शो में होगा धमाल

सलमान खान के विवादित शो Bigg Boss 18 के घर में एक टीवी एक्टर ने एंट्री ली है जो छोटे पर्दे का पॉपुलर चेहरा है। सबसे ज्यादा शॉकिंग बिग बॉस के मंच पर गधे का आना है। बिग बॉस के दो लेटेस्ट प्रोमो आउट हुए हैं जिसे देख हर कोई दंग रह गया। एक प्रोमो में टीवी एक्टर बतौर कंटेस्टेंट कन्फर्म हो गया है।

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग आज पूरी हो गई है। शो के सेट पर श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को देख पहले से ही दर्शक बहुत एक्साइटेड थे, अब दो लेटेस्ट प्रोमो शेयर कर मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट नेक्स्ट लेवल हाई कर दी है।

CTRL Review: सोशल मीडिया से ऑब्सेस्ड हो चुकी हैं Ananya Panday, फिल्म की कहानी में सबकुछ अनकंट्रोल्ड

बॉलीवुड के साथ-साथ अनन्या पांडे इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ मजबूत बना रही हैं। गहराइयां और कॉल मी बे के बाद उनकी थ्रिलर फिल्म CTRL भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो चुकी है। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म AI और उनके खतरों के बारे में बताती है। अनन्या की फिल्म देखने से पहले यहां पर पढ़ें पूरा रिव्यू-

इंटरनेट मीडिया की दखलअंदाजी या यूं कहें कि आदत लोगों की जिंदगियों में इस कदर है कि उससे खुद को अलग कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। लोग अब इंटरनेट मीडिया डिटॉक्स (कुछ समय के लिए इंटरनेट मीडिया से ब्रेक लेना) जाने लगे हैं।

डॉक्टर मर्डर केस: जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, अब आमरण अनशन की चेतावनी

कोलकाता के आरजी कर कांड को लेकर आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार रात अपनी हड़ताल पूर्ण रूप से खत्म कर दी। इसी के साथ उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य सरकार ने अगर अगले 24 घंटे के अंदर उनकी 10-सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। मालूम हो कि जूनियर डॉक्टर गत मंगलवार से हड़ताल पर थे। 

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर कांड को लेकर आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार रात अपनी हड़ताल पूर्ण रूप से खत्म कर दी।

एक युवक ने खुद गढ़ी जहरखुरानी की कहानी, मोबाइल हिस्ट्री से खुली पोल; पिता को ही बनाना चाहता था मूर्ख

महोबा में एक युवक के बेसुध मिलने की घटना में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक ने जहरखुरानी की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने उसकी मोबाइल फोन की हिस्ट्री खंगाली तो सच्चाई सामने आ गई। युवक ने नशीली दवाओं के बारे में जानकारी सर्च की थी। उसने स्वीकार किया कि स्वजन को रुपये न देने पड़े इसलिए उसने यह झूठ बोला।

महाेबा। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर युवक के बेसुध मिलने की घटना में हैरान करने वाली कहानी सामने आयी है, युवक जहरखुरानी का शिकार नहीं हुआ बल्कि खुद ही उसने झूठी कहानी गढ़ी थी, उसके मोबाइल फोन की हिस्ट्री से पूरी कहानी खुली है।