'हर जज के पास 100 से अधिक मामले', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केस को जल्द निपटाने की मांग वाली याचिका
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपील की गई थी कि वह बॉम्बे हाईकोर्ट को एक मामले को जल्द निपटाने का आदेश दे। याचिकाकर्ता का कहना था कि इसे पहले ही कई बार स्थगित किया जा चुका है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि न्यायपालिका पर पहले से ही बहुत बोझ है ऐसे में यह आदेश देना संभव नहीं है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में लंबित एक निष्पादन याचिका को लेकर कहा कि न्यायाधीशों पर अत्यधिक बोझ है। इस कथन के साथ अदालत ने इसके समयबद्ध निपटारे की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया।
दिल्ली मेट्रो में 'बिल्लो रानी' गाने पर जमकर थिरकी लड़की, लाल शर्ट वाले लड़के ने शरमा-शरमाकर लूटे मजे
दिल्ली मेट्रो में एक लड़की का बिल्लो रानी गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़की की डांसिंग स्किल्स देखकर लोग हैरान हैं। कुछ लोगों को यह पसंद आया तो कुछ ने इसे भद्दा बताया। डीएमआरसी ने पहले ही इस तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है और जुर्माने का भी प्रावधान है।
अमेठी हत्याकांड: पूनम और चंदन की सेल्फी हो रही वायरल, दोनों में क्या कनेक्शन था? वीडियो कॉल पर होती थी बातें
अमेठी में शिक्षक और उनके परिवार की हत्या के मामले में एक वायरल फोटो ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। फोटो में मृतक पूनम और आरोपी चंदन को साथ दिखाया गया है जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने 6 महीने पहले मृतक के परिवार के बारे में जानकारी भी ली थी।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ी मुठभेड़, अब तक 30 नक्सली मारे गए; हथियारों का जखीरा बरामद
छतीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक 30 नक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ स्थल से अब तक एके-47 राइफल एसएलआर जैसी आटोमेटिक बंदूकें व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।
BMW M4 CS भारत में हुई लॉन्च, 3.4 सेकंड में पकड़ लेती है 0-100kmph की स्पीड
BMW M4 CS भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। इसका इंजन इतना दमदार है कि महज 3.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 302 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। इसमें 14.9 इंच का टचस्क्रीन और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसमें और कौन से फीचर्स हैं।
BMW ने भारत में अपनी नई कार लॉन्च की है, जिसका नाम BMW M4 CS है। इसे भारत में 1.89 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह M4 कॉम्पिटिशन से ऊपर है। इसे और तेज बनाने के लिए कई मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं। यह भारत में लॉन्च होने वाली BMW की पहली CS मॉडल है।
Vivo Y28s की घटी कीमत, 5000 mAh बैटरी वाला फोन 13499 रुपये में खरीदें
वीवो ने Vivo Y28s स्मार्टफोन की कीमतें कम कर दी हैं। इसके सभी वेरिएंट को कम दाम में खरीदने का मौका है। इस फोन कुछ महीने पहले ही किफायती सेगमेंट में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 13499 रुपये है। फोन में पावर के लिए 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है।
वीवो का नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के पास सुनहरा मौका है। कंपनी ने अपनी 'Y' सीरीज में आने वाले Y28s के सभी वेरिएंट की कीमतें कम कर दी हैं। लॉन्च के वक्त इसे ज्यादा दाम में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है।
- Read more about Vivo Y28s की घटी कीमत, 5000 mAh बैटरी वाला फोन 13499 रुपये में खरीदें
- Log in to post comments
- 9 views
शर्दिया नवरात्रि 2024: क्या इस नवरात्र एक ही दिन है अष्टमी और नवमी? जानिए कैसे करें पूजा
हिंदू धर्म में नवरात्र की अवधि को बहुत ही पवित्र माना जात है। यदि सच्चे मन से इस दौरान माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाए हैं तो इससे साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस बार अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर काफी असमंजस बना हुआ है। ऐसें चलिए जानते हैं अष्टमी और नवमी की सही तिथि क्या है।