अपनी दुल्हन को इस वजह से पर्दे में रखना चाहते हैं Adnan Shaikh, बहन के आरोपों पर बोले - 'उसे बदला लेना है
बिग बॉस ओटीटी फेम अदनान शेख तब विवादों में फंसते नजर आए जब उनकी बहन ने उन पर कई सारे आरोप लगाए। इसके अलावा उनकी शादी की जो तस्वीरें वायरल हुई थीं उस पर भी काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। अब इस पूरे मामले पर अदनान ने अपनी सफाई दी है। अदनान बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आए थे।
कुछ समय पहले यूट्यूबर अदनान शेख ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख से निकाह किया था। एक्टर ने प्री-वेडिंग फंक्शन हल्दी, संगीत की फोटोज सोशल मीडिया पर खुद ही शेयर की थीं लेकिन इन सबमें उनकी पत्नी का चेहरा छुपा हुआ था। इसके बाद 24 सितंबर को जब निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर आया उसमें उनकी पत्नी ने मास्क लगा रखा था।
अनन्या पांडे से ब्रेकअप करने के लिए 'Boyfriend' ने चली थी ऐसी चाल, जानकर टूट गया था एक्ट्रेस का दिल
लेटेस्ट फिल्म सीटीआरएल का प्रमोशन कर रहीं अनन्या पांडे ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली अनन्या ने बताया है कि एक ब्वॉयफ्रेंड उनसे ब्रेकअप करने के लिए इतना बेताब था कि उसने एक बड़ा कदम उठा लिया था जिसने एक्ट्रेस का दिल तोड़ दिया था।
IND vs BAN Head To Head: टेस्ट के बाद टी20 सीरीज फतेह करने को तैयार भारतीय टीम, जानें आंकड़ों मे किसका पलड़ा भारी
भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की 6 अक्टूबर से शुरुआत हो रही है। सीरीज का पहला मैच रविवार को ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के कोशिश जीत के साथ इस सीरीज का आगाज करने की है। ऐसे में आइए दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़े जानते हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट के बाद अब 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा। पहला मुकाबला ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश जीत का साथ सीरीज का आगाज करने पर है।
IND vs BAN Playing 11: पहले टी20 में होगा 'राजधानी एक्सप्रेस' का डेब्यू! ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत टेस्ट सीरीज के बाद टी20I के लिए तैयार है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20I मैच का पहला मुकाबला ग्वालियर में खेला जाएगा। गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले मैच के लिए ताकतवर प्लेइंग इलेवन उतार सकते हैं। वहीं राजधानी एक्सप्रेस के नाम से फेमस मयंक यादव को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। संजू को बल्लेबाजी में प्रमोशन मिल सकता है।
Singham Again के विलेन अर्जुन कपूर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या Malaika Arora की तरफ है इशारा?
बॉलीवुड के इश्कजादे अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। पिछले काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों से उनके और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि इस बीच ही अर्जुन ने अब एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसको फिर लोग मलाइका से कनेक्ट कर रहे हैं।
अर्जुन कपूर बीते साल फिल्म 'द लेडी किलर' में नजर आए थे और अब वह जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे, जिसका ट्रेलर 7 अक्टूबर को ऑडियंस के सामने होगा।
'हाईकमान मुझे नजरअंदाज नहीं कर सकता', कांग्रेस के CM फेस को लकर कुमारी सैलजा का बड़ा दावा
हरियाणा में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस की राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने संभावित सीएम के लिए कांग्रेस की पसंद को लेकर चुनौती देते हुए कहा कि सीएम का चयन पार्टी हाईकमान करेगा लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके इस बयान से राज्य ईकाई के भीतर खींचतान और बढ़ सकती है।
योगी का शिक्षा मॉडल अपनाएगा हिमाचल, शिक्षा मंत्री ने की तारीफ; कहा- इसीलिए उत्तर प्रदेश आगे है
हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश के शिक्षा मॉडल को अपनाएगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा मॉडल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अच्छा काम कर रही है और इसीलिए देश में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है।