'पाकिस्तान क्रिकेट ICU में', बाबर आजम के इस्तीफे के बाद छलका पूर्व कप्तान का दर्द
बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान की सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही पाकिस्तान में भूचाल मचा हुआ है। पाकिस्तान को अब नए कप्तान की तलाश है लेकिन एक पूर्व कप्तान का कहना है कि इस समय पाकिस्तान में नेतृत्वी करने वाले लोगों की कमी है और उनके देश की क्रिकेट आईसीयू म पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम इस समय अनाथ हो गई है क्योंकि टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से पहले से ही गर्द में दिख रही पाकिस्तानी क्रिकेट के और बुरे हाल हो गए हैं। हाल इतने बुरे हैं कि पूर्व कप्तान राशिद लतीफ को कहना पड़ा है कि उनके देश की क्रिकेट आईसीयू में है।
Rubina Dilaik और Abhinav ने नवरात्रि के मौके पर दिखाया बेटियों का चेहरा, क्यूट बिंदी ने जीता फैंस का दिल
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला ने नवरात्रि के पहले दिन अपनी जुड़वा बेटियों का चेहरा रिवील कर दिया है। माथे पर बिंदी लगाए दोनों बेटियों एधा और जीवा बहुत ही सुंदर लग रही थीं। उनकी सुंदर सी मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया। रुबीना दिलैक 27 नवंबर 2023 को मां बनी थीं।
नवरात्रि के मौके पर टीवी कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने फैंस को क्यूट सरप्राइज दिया। इस पावन अवसर पर एक्ट्रेस ने अपनी दोनों बेटियों एधा और जीवा का फेस रिवील किया है। रुबीना ने बीते साल 27 नवंबर 2023 में दो बेटियों को जन्म दिया था।
Samantha के सपोर्ट में आए Ram Charan, मंत्री कोंडा सुरेखा के विवादित बयान को बताया निराधार
तेलंगाना मंत्री और कांग्रेस नेता कोंडा सुरेखा एक्स कपल सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक पर टिप्पणी कर बुरा फंस गई हैं। इस बात को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी काफी ज्यादा आलोचना हो रही है। वहीं सामंथा के पूर्व ससुर नागार्जुन ने भी मंत्री के खिलाफ एक्शन ले लिया है। अब राम चरण ने एक्ट्रेस को अपना सपोर्ट दिखाया है।
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के बारे में तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्हें एक बयान ने उसे वक्त तहलका मचा दिया था जब उन्होंने कहा कि नागा चैतन्य और सामंथा का तलाक बीआरएस प्रेजिडेंट केटी रामा राव की वजह से हुआ है।
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारने वाला भागलपुर का हुसैन गिरफ्तार, यात्रियों का मोबाइल छीनना था मकसद
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में भागलपुर के मोहम्मद हुसैन उर्फ शाहिद को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में कबूल किया कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने का मकसद यात्रियों का मोबाइल छीनना होता है। पत्थरबाजी से ट्रेन की रफ्तार कम हो जाती है और वह खिड़की के पास बैठे व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग जाता है।
वाराणसी। वंदे भारत पर पत्थरबाजी कर सनसनी फैलाने का आरोपित मो. हुसैन उर्फ शाहिद को एटीएस ने बुधवार को पकड़ लिया। उसने पूछताछ में स्वीकारा कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने के पीछे एक ही मकसद यात्रियों का मोबाइल छीनना होता है।
Apple भारतीयों को देगा सौगात, चार नए स्टोर ओपन करेगी कंपनी; कौन से होंगे शहर
एपल अगले साल तक भारत में चार और नए स्टोर खोलने की प्लानिंग कर रहा है। पहले से देश में दो एपल स्टोर मौजूद हैं। कंपनी की प्लानिंग पुणे बेंगलुरु दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में नए स्टोर ओपन करने की है। नए स्टोर ओपन होने से ग्राहकों को खरीदारी के ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही एपल भारत में बने आईफोन्स की बिक्री भी इस महीने शुरू करने वाला है।
अमेठी मर्डर केस: राहुल गांधी ने शिक्षक के पिता से फोन पर की बातचीत, अमेठी सांसद केएल शर्मा से कही ये बात
अमेठी के सांसद केएल शर्मा रायबरेली पहुंचे और मृतक शिक्षक के पिता से मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मृतक के परिवार के सदस्य के बीच फोन पर बातचीत कराई। सांसद केएल शर्मा ने कहा राहुल गांधी को कल इस घटना की जानकारी दी गई। राहुल गांधी ने मुझे परिवार के साथ रहने को कहा।
Devara Box Office Day 7: ये अचानक क्या हुआ! गुरुवार को 'देवरा' ने की इतनी कमाई, यकीन करना मुश्किल
जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में सैफ अली खान ने भी अपने नेगेटिव किरदार से चार चांद लगाए थे। मूवी की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी हुई थी। छह दिनों में ही देवरा के कलेक्शन ने आसमान छुआ। अब फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है चलिए देखते हैं आंकड़े-
जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' को सिनेमाघरों में लगे हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। तेलुगु भाषा में बनी एक्शन थ्रिलर इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आए।