Skip to main content

महाराष्ट्र के चुनाव में हो सकता है बड़ा खेला, कांग्रेस के लिए चुनौती बनेगा अजीत पवार का मुस्लिम प्रेम

अजीत पवार ने दो दिन पहले ही बयान दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में अपने कोटे की 10 प्रतिशत सीटें मुस्लिम उम्मीदवारों को देंगे। इस बयान पर उनके सहयोगी दलों भाजपा और शिवसेना की ओर से तो अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) की ओर से उन्हें भाजपा का साथ छोड़कर घर वापसी करने का न्योता जरूर दिया जाने लगा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म, भाजपा की नजरें सत्ता बरकरार रखने पर; कांग्रेस को वापसी की उम्मीद

हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। मतदान कल यानी पांच अक्टूबर को होगा और काउंटिंग आठ अक्टूबर को होगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में एकल चरण के मतदान के लिए जोरदार प्रचार अभियान गुरुवार शाम को समाप्त हो गया। वहीं प्रत्याशियों ने जमकर पसीना बहाया अब पांच अक्टूबर को जनता तय करेगी उनकी किस्मत।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। लोग आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे, लेकिन जो विद्यार्थी किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रयासों को जारी रखना होगा। संतान के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने सहयोगियों से मित्रों जैसा व्यवहार करना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई गलत आरोप लग सकता है, जिसमें आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी।

उत्‍तराखंड की सबसे खतरनाक झील, जिसने डुबोए थे 37 गांव; पिता संग दो बेटों ने बिना लाइफ जैकेट किया पार

टिहरी झील में तैराकी का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। प्रतापनगर के त्रिलोक सिंह रावत और उनके दोनों बेटों ने कोटी कालोनी से छाम तक करीब 18 किमी की तैराकी की। वहीं पहली बार झील में तैराकी के लिए उतरे टीएचडीसी के जूनियर आफिसर हरीश गिरी ने भी 18 किमी की तैराकी कर सभी को प्रभावित किया।

कंडीसौड़:- टिहरी झील में बिना लाइफ जैकेट के टिहरी झील में दोनों बेटों साथ तैराकी करने उतरे प्रतापनगर के मोटणा निवासी त्रिलोक सिंह रावत ने कोटी कालोनी से छाम तक करीब 18 किमी तैराकी कर अपना पिछला रिकार्ड तोड़ दिया। उनका पिछला रिकार्ड 15 किमी तैराकी का था।

इजरायल का हिजबुल्लाह को करारा जवाब! हवाई हमले में 46 की मौत, कतर बोला- फलस्तीन राष्ट्र के बगैर शांति नहीं

करीब एक वर्ष से जारी इजरायली हमलों से लेबनान में अभी तक करीब दो हजार लोग मारे जा चुके हैं और 12 लाख से ज्यादा का विस्थापन हुआ है। राजधानी बेरूत में 300 से ज्यादा लोगों को नाइट क्लब में बने शरणार्थी शिविर में रहना पड़ रहा है। विदित हो कि लेबनान में इजरायली सेना ने मंगलवार को जमीनी हमला बोला है इससे पहले उसके हवाई हमले हो रहे थे।

मुंबई के आसमानी स्‍कोर का अभिमन्यु ने तोड़ा 'चक्रव्यूह', शतकीय पारी खेलकर शेष भारत को दिलाई ठोस शुरुआत

ईरानी कप में शेष भारत के अभिमन्‍यु ईस्‍वरन ने शानदार शतक जमाया। इस तरह मुंबई को शेष भारत ने करारा जवाब दिया। याद दिला दें कि सरफराज खान के दोहरे शतक के दम पर मुंबई की पहली पारी 537 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में शेष भारत ने दमदार खेल दिखाया और अभी वो मुंबई के स्‍कोर से 248 रन पीछे है।

लखनऊ। मुंबई के सरफराज खान के दोहरे शतक के बाद अब शेष भारत के ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन (नाबाद 151 रन) ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में गुरुवार को ईश्वरन ने मुंबई के खिलाफ सिर्फ 117 गेंदों में आठ चौके व एक छक्के के सहारे अपना शतका पूरा किया।

Salman Khan की वजह से Shah Rukh Khan ने ठुकराई थी 'एवेंजर्स', जुरासिक पार्क-स्पाइडर मैन को इसलिए कहा था NO?

IIFA Awards 2024 के मंच पर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने तीन सुपरहिट हॉलीवुड मूवीज को ठुकराने की वजह बताई है। उन्होंने एक कारण तो अपने जिगरा यार सलमान खान को ठहराया है। मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर शाह रुख ने बताया कि आखिर वह क्यों एवेंजर्स जुरासिक पार्क और स्पाइडर मैन का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

अभिनय के अलावा अपने मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने आईफा अवॉर्ड्स नाइट में महफिल जमा दी। डांस हो या फिर कॉमेडी, शाह रुख ने होस्ट की कमान ऐसी संभाली कि एक पल के लिए भी सेलेब्स के चेहरे से मुस्कान नहीं हटी।