आरजी कर कांड में अब नया बवाल, अस्पताल में पीड़िता की रोती हुई प्रतिमा लगाने पर छिड़ी बहस
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्याकांड मामले में पीड़िता की प्रतिमा लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल नेता ने ही इस फैसले की आलोचना की है और इसे सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के खिलाफ बताया है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस कदम को असंवेदनशील करार दिया है।
कोलकाता। महानगर आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दरिंदगी का शिकार हुई प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की एक प्रतीकात्मक प्रतिमा लगाने पर अब विवाद खड़ा हो गया है। इस प्रतिमा का नाम 'क्राई आफ द ऑवर' है।
ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
ग्रेटर नोएडा में एक सीएनजी बस में आग लग गई जिसमें चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। चंद मिनटों में आग ने पूरे बस को अपने आगोश में ले लिया।
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित एटीएस सोसायटी के समीप एक सीएनजी बस में आग लग गई। बस चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
'दलाल और दामाद का सिंडिकेट', हरियाणा के नाम संदेश में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला; जनता से की खास अपील
हरियाणा इलेक्शन 2024 हरियाणा में चुनावी शोर थमने से पहले पीएम मोदी ने राज्य की जनता के नाम खास संदेश देते हुए लोगों से राज्य में हरियाणा की मजबूत सरकार बनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती। पीएम मोदी ने कांग्रेस को दलाल और दामाद का सिंडिकेट बताया। पढ़ें उन्होंने और क्या-क्या कहा।
धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका ने उठाई उंगली, भारत ने कहा- अपने गिरेबान में झांकें
यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट को विशेषज्ञ इसी नजर से देख रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2024 के दौरान भारत के कई हिस्सों में धार्मिक नेताओं को मनमाने तरीके से गिरफ्तार किया गया है स्वघोषित कट्टर समूहों ने मॉब-लिंचिंग की है धार्मिक स्थलों को गिराया गया है। इस तरह की घटनाओं से धार्मिक स्वतंत्रता का काफी उल्लंघन होता है।
मैरिटल रेप को अपराध मानने के खिलाफ केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट में कहा- यह कानूनी से ज्यादा सामाजिक
केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि संवैधानिक वैधता के आधार पर आईपीसी की धारा 375 के अपवाद 2 को खत्म करने से विवाह संस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इससे वैवाहिक संबंधों पर गंभीर असर पड़ सकता है और विवाह संस्था में गंभीर व्यवधान पैदा हो सकता है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया, जिसमें भारत में वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने की मांग करने वाली याचिकाओं का विरोध किया गया है।
'मेरे साथ रहने का फैसला लिया, आगामी दिल्ली चुनाव में...'; केजरीवाल को अपना घर देने पर क्या बोले अशोक मित्तल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली इलाके में एक घर मिला है। जहां वह अगले एक- दो दिन में अपने परिवार के साथ शिफ्ट कर जाएंगे। पूर्व CM को अपना घर देने पर आप के सांसद अशोक मित्तल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के साथ रहकर भ्रष्टाचार से लड़ने की सीख मिलेगी। फिर से आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार आएगी।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आखिरकार नये घर का पता चल गया है। केजरीवाल शुक्रवार यानी चार अक्टूबर को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को खाली कर देंगे।
Mahindra Thar Roxx को मिला बेहतरीन रिस्पांस, एक घंटे में हुईं 1.76 लाख से ज्यादा यूनिट्स बुक
देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से Thar Roxx को अगस्त महीने में ही लॉन्च किया गया था। जिसके बाद नवरात्र के पहले दिन से इसके लिए बुकिंग शुरू की गई हैं। एसयूवी को सिर्फ एक घंटे में ही बेहतरीन रिस्पांस मिला है। एसयूवी को पहले एक घंटे में कितनी बुकिंग मिली हैं। आइए जानते हैं।
भारत की पख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से फाइव डोर Thar Roxx को अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद तीन अक्टूबर से इसके लिए बुकिंग को शुरू किया गया था। कंपनी को इसके लिए पहले एक घंटे में कितनी बुकिंग मिली है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।