Skip to main content

Delhi Drug Case: 5600 करोड़ की कोकेन के मास्टरमाइंड का कांग्रेस कनेक्शन, पुलिस पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

दिल्ली पुलिस ने 5600 करोड़ रुपये की कोकेन जब्त की है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड तुषार गोयल का कथित तौर पर कांग्रेस से संबंध है। गोयल का दावा है कि वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस 2021 के आरटीआई सेल के अध्यक्ष थे। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार न्यूज़: इस मामले में बिहार देश का नंबर 1 राज्य बना; राजस्थान-तेलंगाना को छोड़ा पीछे; रैंकिंग जारी

बिहार देश में सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा वितरण में अव्वल है इसके बाद राजस्थान और तेलंगाना का स्थान है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रैंकिंग में बिहार 77.22% अंकों के साथ टॉप पर है। बिहार में 612 आवश्यक दवाएं मुफ्त वितरित की जाती हैं और दवा की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीकृत खरीद और रियल टाइम इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है।

प्रशांत किशोर: चुनाव के बाद प्रशांत किशोर के साथ क्या होने वाला है? दिग्गज नेता ने कर दी भविष्यवाणी; सियासत हुई तेज

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने प्रशांत किशोर और उनकी नई पार्टी जन सुराज पर जमकर प्रहार किया। श्रवण कुमार ने तो प्रशांत किशोर को लेकर ऐसी भविष्यवाणी कर दी जिसने बिहार की सियासत को गरमा दी। श्रवण ने कहा कि चुनाव के बाद प्रशांत किशोर की राजनीतिक दुकान पर ताला लग जाएगा। अभी जितनी दुकानें सजानी है सजाने दीजिए।

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में उछाल, 20 महीने में 1.3 गुना बढ़ी जीएसडीपी

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने 20 महीनों में 1.3 गुना की वृद्धि दर्ज की है। राज्य सरकार की नीतियों और निवेशों के चलते सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में यह उछाल आया है। इससे बेरोजगारी दर में कमी आई है और पर्यटन विनिर्माण और सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। प्रति व्यक्ति आय में भी 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

'मेरा धर्म भ्रष्ट हो गया, अब मैं...', मंद‍िर के सेवादार ने ऑनलाइन मंगवाया था पनीर रोल, पार्सल में न‍िकला एग रोल

दिल्ली रोड स्थित विश्व एन्क्लेव निवासी नीतीश ने बुधवार रात में नीतीश ने अपने घर से ऑनलाइन एक पनीर रोल का ऑर्डर किया। ऑनलाइन खाना डिलीवर करने वाली कंपनी ने यह पैकेट जीआईसी कालेज के सामने स्थित बाप ऑफ रोल्स रेस्टोरेंट से प्राप्त किया और उसे नीतीश के घर पहुंचाया। नीतीश ने पार्सल खोलकर पनीर रोल खाया तो उसका स्वाद अजीब लगा। पता चला कि यह एग रोल है।

जेलों में जाति के आधार पर काम देना अनुचित, यह अनुच्छेद-15 का उल्लंघन; जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

जेलों में जाति-आधारित भेदभाव को रोकने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया। शीर्ष अदालत ने कहा कि जेल मैनुअल निचली जाति को सफाई और झाड़ू लगाने का काम और उच्च जाति को खाना पकाने का काम देकर सीधे भेदभाव करता है। अदालत ने आगे कहा कि यह अनुच्छेद 15 का उल्लंघन है।

नई दिल्ली। जेलों में जाति-आधारित भेदभाव को रोकने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया। शीर्ष अदालत ने कहा कि जेल मैनुअल निचली जाति को सफाई और झाड़ू लगाने का काम और उच्च जाति को खाना पकाने का काम देकर सीधे भेदभाव करता है

दशहरा 2024: कब मनाया जाएगा दशहरा? नोट करें पूजा का समय और नियम

दशहरा का पर्व बेहद खास माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। इसलिए इस दिन को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस दिन लोग रावण दहन भी करते हैं। यह उत्सव पाप पर धार्मिकता की विजय का प्रतिनिधित्व करता है। इस बार यह पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा।