Skip to main content

'धोनी ने स्क्रीन पर मुक्का भी मारा', Harbhajan Singh ने सुनाया IPL का छुपा हुआ किस्सा, क्यों 'एंग्री मैन' बन गए थे माही?

हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्स यारी से बातचीत करते हुए ये खुलासा किया कि एमएस धोनी आईपीएल 2024 के दौरान आरसीबी के खिलाफ मैच हारने के बाद काफी गुस्सा हो गए थे। यह बात 18 मई 2024 को हुए CSK vs RCB मैच की है जब आरसीबी और सीएसके की टीमें लीग स्टेज में अपने आखिरी मैच खेल रही थी। इस मैच के बाद धोनी काफी गुस्से में नजर आए थे।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने और पहचाने जाते हैं।

जम्मू-कश्मीर: छत्रू इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, दोनों तरफ से हो रही भारी गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी चल रही है। आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। जिसके बाद सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आंतिकयों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। 

सद्गुरु जग्गी वासुदेव को मिली बड़ी राहत, SC ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक; पढ़ें क्या है पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ईशा फाउंडेशन के आश्रम में दो लड़कियों को जबरदस्ती रखने के मामले पर सुनवाई की। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सद्गुरु जग्गी वासुदेव को राहत दी। कोर्ट ने इस मामले पर पुलिस जांच पर रोक लगा दी है। इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट ने 30 सितंबर को कहा था कि तमिलनाडु पुलिस ईशा फाउंडेशन से जुड़े सभी आपराधिक मामलों की जांच करें।

नई दिल्ली। आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव को आज सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने ईशा फाउंडेशन के खिलाफ पुलिस जांच के आदेश पर रोक लगा दी है। इस मामले की सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी।

रोहित शर्मा: भारत की आक्रामक अप्रोच के पीछे का क्या था कारण? IND vs BAN टेस्ट सीरीज जीतने के बाद रोहित ने किया खुलासा

रोहित शर्मा स्टेटमेंट भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत दर्ज की। कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के प्लेयर्स को आक्रामक बैटिंग करते हुए देखा गया जिसकी वजह से भारत ने 7 विकेट से बांग्लादेश को मात दी। भारत की आक्रामक अप्रोच को लेकर अब रोहित शर्मा ने बयान दिया है।

 बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की निगाहें अब टी20I सीरीज जीतन पर है। पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम ने 280 रन से अपने नाम किया था।

JD नेता मुन्ना शुक्ला को बड़ा झटका, SC ने उम्रकैद की सजा को रखा बरकरार; सूरजभान सिंह सहित 5 को किया बरी

साल 1998 में बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की हत्या के मामला पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाया। कोर्ट ने मुन्ना शुक्ला और एक अन्य को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और पांच अन्य को बरी कर दिया।

यह है देश का अनोखा गांव, यहां किसी भी घर में नहीं बनता खाना; जानिए 500 लोग कैसे करते हैं गुजारा

पूरे गांव का खाना एक ही रसोई में बने ऐसा उदाहरण बहुत कम मिलता है। मगर गुजरात के एक गांव ने ऐसा ही कर दिखाया है। यहां किसी भी घर में खाना नहीं बनता है। सभी लोगों का खाना गांव के सामुदायिक रसोई में बनता है। ग्रामीण खाना खाने के बहाने एक जगह पर जुटते हैं। न केवल खाना खाते हैं बल्कि अपना दुख-सुख भी बांटते हैं।

कि‍सान ने थाने में ही सजा दी च‍िता... लेट गया 96 साल का बुजुर्ग, देखते ही पुल‍िस-अधि‍कार‍ियों में मचा हड़कंप

UP न्यूज़ मेरठ में मलियाना गन्ना सहकारी विकास समिति के चुनाव में कथित अनियमितताओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का धरना छठे दिन भी जारी है। बुधवार को 96 वर्षीय किसान दलबीर सिंह ने थाना परिसर में उपलों की चिता सजाई और उस पर लेट गए। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन किसान नेता भिड़ गए।

मेरठ। मलियाना गन्ना सहकारी विकास समिति के चुनाव में बड़ी संख्या में नामांकन पत्रों को खारिज करके सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन कर दिए जाने के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन का परतापुर थाना परिसर में धरना छठे दिन बुधवार को भी जारी रहा।