रूपा गांगुली गिरफ्तार हुईं महाभारत में द्रौपदी बन चुकीं रूपा गांगुली, रात भर किया था विरोध प्रदर्शन
जानी-मानी अदाकारा रूपा गांगुली गिरफ्तार हो गई हैं। महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं रूपा गांगुली को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। वह बंगाल में रात भर से विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। उनकी गिरफ्तारी और विरोध प्रदर्शन का मामला एक स्कूल ब्वॉय की मौत से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी सामने आया है।
आपकी बेटी ‘रैकेट’ में पकड़ी… इतना सुनते ही सदमे में आई महिला, घर पहुंचते ही निकली जान
आगरा में साइबर धोखाधड़ी का दुखद मामला सामने आया। शिक्षिका मालती देवी को साइबर शातिरों ने उनकी बेटी के बारे में झूठी खबर देकर एक लाख रुपये की मांग की। इससे मालती देवी को सदमा लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बेटे ने जगदीशपुरा थाने में तहरीर दी है।
आगरा। साइबर शातिरों द्वारा शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट करने के प्रयास में उनकी जान चली गई। बेटी के सेक्स रैकेट में पकड़े जाने की भ्रामक खबर देकर एक लाख बैंक खाते में भेजने को कहा गया।
नवरात्र के पहले दिन ही चढ़ गए सोने-चांदी के दाम, आज 10 ग्राम सोने की क्या है कीमत
फेस्टिव सीजन से पहले ही सोने-चांदी जैसे कीमती धातुओं में तेजी आने के संकेत मिलते हैं। आज से नवरात्र शुरू हो गया है। नवरात्र के पहले दिन ही सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आ गई है। आज दोनों धातु अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। भारत में अक्सर त्योहार के समय सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।
आज से नवरात्र का त्योहार शुरू हो गया है। इसी के साथ फेस्टिव सीजन का भी आगाज हो गया है। नवरात्र के पहले दिन ही सोने-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। त्योहार के सीजन में डिमांड बढ़ जाने की वजह से कीमती धातु की कीमतों में तेजी आती है
ईरानी कप : क्या मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री? Abhimanyu Easwaran ने शतक जड़कर सेलेक्टर से पूछा सवाल
अभिमन्यु ईश्वरन का घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए अभिमन्यु ने 117 गेंद पर शतकीय पारी खेल भारतीय टीम में अपनी दावेदारी पेश की है। अभिमन्यु ईश्वरन ने इससे पहले दलीप ट्रॉफी में दो शतक जड़े थे। घरेलू क्रिकेट 2024 में अभिमन्यु ईश्वरन ने अभी तक कुल 800 रन बनाए हैं।
रिलायंस के शेयरों में गिरावट क्यों, बोनस शेयर इश्यू के बाद बढ़ेंगे मुकेश अंबानी की कंपनी के भाव?
पिछले कुछ दिनों से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। सिर्फ तीन में रिलायंस के शेयरों में 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आ गई है। इसका नकारात्मक असर पूरे भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। आइए जानते हैं कि अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट क्यों आ रही है और कब तक इसमें तेजी आने के आसार हैं।
'हम चुप नहीं बैठेंगे', Samantha-Naga Chaitanya के तलाक पर कमेंट करने को लेकर कोंडा सुरेखा पर बरसे जूनियर NTR
तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेख का सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य पर कमेंट करना सुर्खियां बटोर रहा है। एक्स कपल के रिएक्शन के बाद अब देवरा स्टार जूनियर एनटीआर ने भी सुरेखा के बयान पर अपनी टिप्पड़ी दी है। उन्होंने सुरेखा के इस कमेंट पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
हाल ही में मंत्री कोंडा सुरेखा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल रहे सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक पर कमेंट किया। उन्होंने कहा कि सामंथा और चैतन्य का तलाक बीआरएस प्रेजिडेंट केटी रामा राव की वजह से हुआ है।
BAN W vs SCO W: बांग्लादेश ने जीत के साथ किया आगाज, महिला टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को 16 रन से रौंदा
महिला टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 20 रन से हराया। बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज की है। बांग्लादेश महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए थे। इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी। सेरा ब्राइस ने नाबाद 49 रन की पारी खेली।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के उद्घाटन में मैच में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड का आसना-सामना हुआ। बांग्लादेश महिला टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 16 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 119 रन बनाए थे।