हाथरस घटना का डर, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा को नहीं मिली अनुमति; 10 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना
हाथरस में हुई घटना के डर से हापुड़ में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा को अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन को आशंका है कि कथा में भारी भीड़ उमड़ेगी और भगदड़ मच सकती है। आयोजकों द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। कथा में पांच से दस लाख लोग पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मणिपुर में भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर बोला धावा, लूटे हथियार; गोलीबारी में तीन लोगों की मौत
मणिपुर में पहली बार नगा-बहुल इलाके में किसी पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया है। पुलिस स्टेशन असम राइफल्स शिविर से कुछ मीटर की दूरी पर है। उखरूल में दो गुटों के बीच झड़प के दौरान भीड़ ने एक पुलिस थाने पर धावा बोल दिया और हथियार लूट लिए। दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए थे।
हरियाणा Election 2024: न अब जनसभा न रोड शो, स्टार प्रचारकों की एंट्री पर भी रोक; हरियाणा में थमा चुनाव प्रचार
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार किया। आज कैंपनिंग का आखिरी दिन था। अब कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी रैली जनसभा रोड शो और बैठकें नहीं कर सकते हैं। हालांकि व्यक्तिगत रूप से डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से मिलने की मंजूरी है। वोटिंग शनिवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगी।
जाम छलकाने वाले ध्यान दें! दिल्ली-यूपी समेत सात राज्यों में तीन दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके; नोट करें तारीखें
शराब के शौकीनों के लिए अहम सूचना है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के चलते तीन दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगीं। इसके चलते छह अन्य राज्यों के भी कई इलाकों में शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। गौरतलब है कि हरियाणा में गुरुवार शाम से चुनाव प्रचार थम गया है और अब पांच अक्टूबर को मतदान होना है। वहीं आठ अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी।
हरियाणा में चुनाव प्रचार थम गया है और अब पांच अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, आठ अक्टूबर को मतगणना है। इस बीच चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव के चलते राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगीं।
'15 साल पहले धर्मेंद्र को मिलना चाहिए था', मिथुन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर हेमा मालिनी का छलका दर्द
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इस बात का एलान किया था। वहीं इस एलान के बाद बीजेपी नेता और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र को 10-15 वर्ष पहले ही यह पुरस्कार मिल जाना चाहिए था।
कालकाजी मंदिर में मची भगदड़, करंट लगने से एक की मौत; सात श्रद्धालु घायल
कालकाजी मंदिर में करंट लगने से भगदड़ मच गई जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंदिर कमेटी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। इस मामले में कालकाजी मंदिर कमेटी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।
The Delhi Files Release Date: सस्पेंस खत्म! अब खुलेगा बंगाल का चैप्टर, 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज डेट OUT
The Delhi Files- The Bengal Chapter को लेकर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। द कश्मीर फाइल्स के बाद से ही लोगों को इस फिल्म का इंतजार था। अब आखिरकार फिल्ममेकर ने बता दिया है कि वह इस फिल्म को कब सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं। साथ ही एक और अपडेट भी सामने आया है।