मारा गया हिजबुल्लाह का उत्तराधिकारी, IDF ने बेरूत में सफीद्दीन का किया काम तमाम; खुद को समझता था पैगम्बर का वंशज
आईडीएफ ने बेरूत के दहिय उपनगर में हाशेम सफीदीन को मार गिराया है। हालांकि अब तक हाशिम की मौत पर हिजबुल्लाह की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गुरुवार आधी रात इजरायली सेना ने बेरूत पर जबरदस्त हमला किया था। हमले के दौरान सफीद्दीन एक अंडरग्राउंड बंकर में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा था।
बेरूत। हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद संभावित उत्तराधिकारी माने जा रहे हाशिम सफीद्दीन का भी इजरायल ने काम तमाम कर दिया है।
डॉक्टर जावेद अख्तर मर्डर केस: नर्स से अवैध संबंध और बेटी से... क्यों हुई डॉक्टर जावेद की हत्या? सामने आई वजह
राजधानी दिल्ली में हुई डॉक्टर जावेद अख्तर की हत्या में कई नई बातें सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपित को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ में पता चला कि गोली मारने वाले का नर्स की बेटी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था जबकि नर्स के डॉक्टर के साथ अवैध संबंध थे। जानिए आखिर इस हत्याकांड में और क्या-क्या सामने आया है।
बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी: मां वैष्णो के दर्शन करने बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों के लिए जरूरी निर्देश जारी
नवरात्रि 2024 नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की अराधना का महापर्व है। लोग माता के नौ स्वरूपों की अलग-अलग दिन पूजा करते हैं।यह पर्व मां भगवती की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग माता के द्वार सजाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। जिसके चलते शहर भर में माता के मंदिरों को खूब सजाया गया था।
जम्मू। नवरात्र में एकाएक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश भर से दर्शन करने पहुंच रहे हैं। आधार शिविर कटड़ा से लेकर मां वैष्णो देवी भवन तक कहीं भी भीड़भाड़ ना हो, इसके लिए श्राइन बोर्ड के अधिकारी पल-पल नजर रख रहे हैं।
मिर्जापुर Accident: यूपी के मिर्जापुर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर; 10 की मौत
मिर्जापुर में गुरुवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। भदोही जिले से बनारस जा रहे 13 लोगों को लेकर आ रहे ट्रैक्टर को पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केजरीवाल आज खाली करेंगे CM आवास, अब से फिरोजशाह रोड का यह बंगला होगा नया पता
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को खाली कर देंगे। अब वे लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर पांच में रहेंगे। यह बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया था। इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित एक बंगले में रहने चले गए थे।
गुजरात: राजकोट में तीन हजार से ज्यादा कैंसर वॉरियर्स का गरबा, लड़कियों ने किया देवी कवच का जाप
इस नवरात्रि गुजरात के राजकोट में एक नई इबारत लिखी गई यहां गुजरात के कोने कोने से आए करीब 3000 से ज्यादा कैंसर मरीजों ने एक साथ गरबा किया। यह आयोजन कैंसर केयर फाउंडेशन-कैंसर क्लब ऑफ राजकोट द्वारा क्लब यूवी ने कराया था। गरबा के इस आजोजन में कैंसर मरीजों के अलावा उनके परिवार और उनकी देखभाल करने वाले डॉक्टर्स भी शामिल हुए।
Stranger Things की 'इलेवन' की शादी में 'पापा' ने निभाई खास जिम्मेदारी, वेडिंग फोटोज देख शॉक रह गए फैंस
स्ट्रेंजर थिंग्स में इलेवन का किरदार निभाकर मशहूर हुईं जानी-मानी एक्ट्रेस मिली बॉबी ब्राउन अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड Jake Bongiovi से शादी कर ली है। हाल ही में उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं जिसमें फैंस की नजर स्ट्रेंजर थिंग्स के पापा यानी मैथ्यू मोडिन पर पड़ी।