Skip to main content

हाथरस : सत्संग हादसे में 71 लोगों की चल रही जांच, 3200 पेज की चार्जशीट में 'बाबा' का नाम नहीं शामि‍ल

हाथरास के सिकंदराराऊ में दो जुलाई को सूरजपाल (साकार विश्व हरि) के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में गिरफ्तार 11 आरोपितों के खिलाफ 3200 पेज की चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गई है। इनमें से एक महिला मंजू देवी को हाईकोर्ट से जमानत हो चुकी है। सूरजपाल का नाम पुलिस ने विवेचना में शामिल नहीं किया है।

नवरात्रि 2024 Day 2: नवरात्र के दूसरे दिन दुर्लभ 'शिववास' योग समेत बन रहे हैं ये 3 अद्भुत संयोग

धार्मिक मत है कि जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साधक नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति भाव से पूजा करते हैं। इस अवसर पर नवरात्र के नौ दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं।

Kia Carnival हुई भारतीय बाजार में लॉन्‍च, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, कीमत 63.90 लाख रुपये से शुरू

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia Motors की ओर से भारतीय बाजार में लग्‍जरी एमपीवी के तौर पर Kia Carnival की नई जेनरेशन को Launch कर दिया है। कंपनी की ओर से इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस तरह की सेफ्टी दी गई है। इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

किआ मोटर्स की ओर से अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए दो नई गाड़ियों को लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से एमपीवी सेगमेंट में नई जेनरेशन Kia Carnival को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Google for India: Gemini Live से हिंदी में कर सकेंगे सवाल-जवाब, 2025 तक बनेगा पहला सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर

गूगल ने भारत में जेमिनी लाइव को लॉन्च कर दिया है। यह अंग्रेजी में पहले से ही उपलब्ध थी। अब गूगल ने इसे भारत में हिंदी के साथ-साथ 8 अन्य भाषाओं में भी पेश कर दिया है। आप इस सुविधा का फायदा आज से ही उठा सकते हैं। जेमिनी लाइव के माध्यम से कोई भी इंसान जेमिनी लाइव से रियल टाइम में सवाल-जवाब कर सकता है।

साल में सिर्फ नौ दिन खुलता है मां दुर्गा का यह प्राचीन मंदिर, देवी की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से आते हैं भक्त

देश में मां दुर्गा के कई प्रचीन और एतिहासिक मंदिर है जिनका अपना अलग महत्व होता है। आज से देशभर में शर्दिया नवरात्रि 2024 का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग देवी मां के मंदिरों में उनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में आज जानेंगे ओडिशा के एक प्राचीन मंदिर के बारे में जो साल में सिर्फ 9 दिन नवरात्र में ही खुलता है।

Kia EV9 हुई लॉन्‍च, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिली 561 किलोमीटर की रेंज, कीमत 1.30 करोड़ रुपये से शुरू

किआ मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में तीन अक्‍टूबर को प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में Kia EV9 को लॉन्‍च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितनी क्षमता की बैटरी को दिया गया है। सिंगल चार्ज में इसे कितनी दूरी तक चलाया जा सकता है। इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

जंगल में चल रही थी रेव पार्टी, डांस कर रही थीं गुजरात से आई युवतियां; पुलिस पहुंची तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जंगल में तेज आवाज में फिल्मी गाने बज रहे थे। युवतियों का डांस चल रहा था और नोटों की बारिश हो रही थी। कुछ देर में पुलिस पहुंची तो माहौल पूरी तरह से बदल गया। शराब के नशे में धुत युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया तो पता चला कि युवतियों को गुजरात से लाया गया था। सभी रेव पार्टी करने में व्यस्त थे। मामला उदयपुर का है।

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में जंगल में रेव पार्टी का मामला सामने आया है। पुलिस को नशीले पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। मगर जब वह जंगल में स्थित एक विला पर पहुंची तो आंखें फटी की फटी रह गईं। पार्टी में महिलाओं का डांस चल रहा था।