बांग्लादेश ने उठाया बड़ा कदम, भारत समेत 5 देशों से अपने राजदूतों को वापस बुलाया
शेख हसीना के पद से हटने और देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने अपने पांच राजदूतों को वापस ढाका बुला लिया है। यह राजदूत भारत ऑस्ट्रेलिया बेल्जियम पुर्तगाल और संयुक्त राष्ट्र में तैनात थे। बता दें कि शेख हसीना के हटने के बाद बांग्लादेश में भारत के खिलाफ कट्टरपंथी सक्रिय हैं।
किसानों का तीन जगह रेल रोको प्रदर्शन आज, बढ़ेगी यात्रियों की समस्या, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
जालंधर कैंट स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई रेलगाड़ियां रद्द डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट की जा रही हैं। इसमें शताब्दी और शान-ए-पंजाब भी शामिल हैं। किसानों ने 29 सितंबर को रेल रोको प्रदर्शन की घोषणा की है जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है। जालंधर कैंट में निर्माण कार्यों के चलते इन्हीं रूटों से डायवर्ट करके रेल गाड़ियों को चलाया जा रहा था अब समस्या गहरा सकती है।
SA vs IRE: रिकल्टन-स्टब्स के तूफान के बाद आई विलियम्स की आंधी, दक्षिण अफ्रीका के सामने पहले वनडे में आयरलैंड निकला फिसड्डी
SA vs IRE 1st ODI साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड के बीच खेले जा रही तीन मैचों की वनडे मुकाबले के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 139 रन से मात दी। साउथ अफ्रीका की तरफ से रियान रिकल्टन ने शानदार 91 रन बनाए जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 79 रन जोड़े। इनके अलावा लिजाड विलियम्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट लिए।
आयरलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज यूएई में खेली जा रही है। वनडे सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए।
सिलेंडर में आग से अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच की मौत; चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बुधवार शाम को धमाका हो गया। इससे पांच घर जमींदोज हो गए। चीख-पुकार के बीच पुलिस ने पांच लोगों के शव निकाल लिए जबकि कुछ अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही। देर रात तक एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें राहत कार्य में लगी रहीं।
सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक में था इस शख्स का हाथ? भड़कीं एक्ट्रेस, कहा - 'निजता का सम्मान करें
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक पर मंत्री कोंडा सुरेखा का बयान इन दिनों चर्चा में हैं। मंत्री ने केटीआर राव के इनके तलाक का कारण बताया है। अब इस मामले में सामंथा उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य और नागार्जुन ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने अपनी निजता का सम्मान करने की बात कही।
बागपत में टायर गलाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक धुएं के गुब्बार; मची अफरातफरी
बागपत जिले के बोहला गांव में एक टायर और रबर गलाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में एक कर्मचारी के झुलसने की भी खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Share Market Open: Israel Iran War के कारण शेयर बाजार में आई बिकवाली, लाल निशान पर खुला सेंसेक्स और निफ्टी
शेयर बाजार में आज बिकवाली के कारोबार के साथ ट्रेडिंग शुरू हुई। दोनों सूचकांक करीब1 फीसदी गिर गए हैं। बाजार में आई इस गिरावट की मुख्य वजह Israel Iran War है। इस युद्ध का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी पड़ा है। क्रूड ऑयल की कीमतों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पढ़ें पूरी खबर..
शेयर बाजार के दोनों स्टॉक एक्सचेंज आज लाल निशान पर खुला है। बीते दिन गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी थी। बाजार में आज आई बिकवाली की मुख्य वजह इजरायल -ईरान युद्ध (Israel Iran War) है।