Skip to main content

चुनावी दंगल में उतरे वीरेंद्र सहवाग, किया धुआंधार प्रचार; पढ़ें किस कैंडिडेट के लिए मांगे वोट?

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बुधवार को तोशाम पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी के लिए वोट मांगे। सहवाग ने कहा कि मैं उन्हें (अनिरुद्ध चौधरी) अपना बड़ा भाई मानता हूं और उनके पिता (रणबीर सिंह महेंद्र) जो (बीसीसीआई) अध्यक्ष भी रहे उन्होंने भी मेरा बहुत समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि कांग्रेस विजयी होगी।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपका ध्यान भगवान की भक्ति में लगेगा, जिसे लेकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। आपको बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर काम करना होगा। जीवनसाथी को कामों में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। कोई नौकरी से संबंधित परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है, जिसे लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे।

पितृमावस्था के उपलक्ष में सर्वधर्म सेवा समिति ने कराया विसर्जन एवं पितृ भोज

बरेली/कछला घाट,:- आज सर्वधर्म सेवा समिति के तत्वाधान में संस्थापक सचिव प्रवीण उपाध्याय एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत जौहरी एडवोकेट संरक्षक ज्ञानेश साहू के नेतृत्व में आज पितृ अमावस्या के उपलक्ष में काफी समय से रखी लावारिस अस्थि विसर्जन एवं पितृ भोज कार्यक्रम गंगा कछला घाट पर पूर्ण आस्था के साथ संपन्न हुआ जिसमें हमारे सहयोगी चंद्रपाल, पंडित पप्पू शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, आदित्य शंखधार, द्वारिका प्रसाद ,मेवाराम, सोमपाल, ऋषभ रस्तोगी, मुरारी आदीजन मौजूद रहे संस्था के संस्थापक सचिव प्रवीण उपाध्याय ने कहा विसर्जन एवं पितृ भोज कार्यक्रम हम सब पिछले 7 वर्षों से करते चले आ रहे हैं अगले वर्ष सिटी शमशान

छत्तीसगढ़ में बदला गया दो योजनाओं का नाम, 'राजीव गांधी' की जगह अब हुई 'दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना

छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने दो योजनाओं का नाम बदल दिया है। राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना और राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र कर दिया गया है। इसको लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। वहीं बीजेपी ने भी पलटवार किया है।

शहीद पथ पर युवती से छेड़छाड़ करने वाला फुरकान गिरफ्तार, वायरल वीडियो देख कर हो गया था फरार

लखनऊ में शहीद पथ पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी फुरकान को पुलिस ने सीतापुर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने शहीद पथ पर आठ किलोमीटर तक युवती का पीछा किया और अभद्रता की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। आरोपी शीशा लगाने का काम करता है और सीतापुर रोड का रहने वाला है।

लखनऊ। शहीद पथ पर आठ किलोमीटर तक पीछा कर युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले फुरकान को पुलिस ने सीतापुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। 

अरविंद केजरीवाल के नए ठिकाने को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए CM आवास छोड़ने के बाद कहां रहेंगे

अरविंद केजरीवाल 1-2 दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को खाली कर देंगे। उन्होंने कहा था कि वो नवरात्रि में आवास छोड़ देंगे। अब उनके नए ठिकाने का भी पता चल गया है। अरविंद केजरीवाल मंडी हाउस के पास फिरोज शाह रोड पर स्थित एक बंगले पर रहेंगे। यहां उनका परिवार भी रहेगा। अरविंद केजरीवाल ने सितंबर की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल एक-दो दिन में सीएम आवास खाली करेंगे। केजरीवाल के लिए घर फाइनल हो गया है। केजरीवाल परिवार के साथ नई दिल्ली विधानसभा में रहेंगे। इसी क्षेत्र से वह विधायक हैं।

IND vs BAN: माइकल वॉन ने भारतीय टीम पर लगाया चोरी का आरोप, कानपुर टेस्ट जीतने पर दिया चौंकाने वाला बयान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि भारत ने कानपुर में दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश पर जीत के दौरान इंग्लैंड की बैजबॉल शैली की नकल की। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के साथ एक पॉडकास्ट में बात करते हुए वॉन ने यह बात कही। उनका मानना है कि भारत टेस्ट मैच जीतने के लिए बैजबॉल क्रिकेट की नकल कर रहा है।