Skip to main content

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किये सात नक्सली; हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली मारे गये। सभी 7 के शव और बड़ी संख्या में स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली मारे गये। सभी 7 के शव और बड़ी संख्या में स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

यूपी में भेड़िया तो उत्‍तराखंड में सियार का आतंक, 10 लोगों को किया लहूलुहान

गौलापार क्षेत्र में एक पागल सियार ने दहशत फैला दी है। रात सियार ने 10 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सियार को मार गिराया गया। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सियार पागल हो गया था।

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के बहराइच और आसपास के क्षेत्रों में भेड़ियों का आतंक खासा चर्चा में है। वहीं, गुरुवार रात गौलापार क्षेत्र में सियार ने दस लोगों पर हमला कर दिया।

दो डिस्प्ले वाला Lava Agni 3 5G लॉन्च, इसमें 66W चार्जिंग सपोर्ट और 50MP प्राइमरी कैमरा

घरेलू कंपनी लावा ने भारत में Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। फोन में दो डिस्प्ले दी गई है। इसमें पावर के लिए 66W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बड़ी बैटरी है। फोन एंड्रॉइड 14 पर बूस्ट करता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 22999 रुपये है।

NMACC में इस दिन लॉन्च होगा Singham Again का ट्रेलर, फैंस को चौंका सकती है Deepika Padukone की मौजूदगी

दीपिका पादुकोण को मां बने हुए लगभग एक महीना पूरा होने वाला है। उन्होंने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। इस बीच खबर आ रही है कि डिलीवरी के बाद दीपिका पहली बार फैंस के सामने आ सकती हैं। दरअसल 7 अक्टूबर को सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा जिसमें दीपिका की उपस्थिति दर्ज की जा सकती है।

आलिया भट्ट की पहली स्पाई थ्रिलर फिल्म को मिली रिलीज डेट, 2025 में इस तारीख को होगा धमाका

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी वेदांग रैना के साथ बनेगी जो उनके भाई बने है। इस फिल्म की एक्साइटमेंट के बीच ही अब यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म अल्फा की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है जो अगले साल की है।

आलिया भट्ट जैसे-जैसे अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं, वह अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। उनकी फिल्म 'जिगरा' अक्टूबर के महीने में ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें एक्ट्रेस का दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है।

IND vs BAN: नवरात्री में गौतम गंभीर पर चढ़ी भक्ति, टीम को छोड़ दर्शन करने पीताम्बरा पीठ पहुंचे हेड कोच

टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। इस सीरीज का पहला मैच छह अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम ग्वालियर पहुंच गई है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस बीच ग्वालियर के पास स्थित दतिया के पीताम्बरा पीठ में दर्शन किए। गंभीर ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

'अच्छा चलता हूं...', CM हाउस से केजरीवाल विदा, सुनीता ने सौंपी चाबी तो भावुक हुआ स्टाफ, तस्वीरों में देखें नया आशियाना

 केजरीवाल ने शुक्रवार को सीएम आवास खाली कर दिया है। अब केजरीवाल अपने परिवार के साथ नए बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। शुक्रवार को अपने परिवार के साथ केजरीवाल नए घर पहुंचे और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बंगले का ताला खोला। इस दौरान यहां पर लोगों ने केजरीवाल और उनके परिवार का स्वागत किया। आइए आपको नए बंगले की तस्वीरें दिखाते हैं।