'हैरानी की बात नहीं', भगोड़े जाकिर नाइक के पाकिस्तान में स्वागत पर भारत ने सुनाया
भारतीय कानून में भगोड़े और धर्मप्रचारक जाकिर नाइक अभी पाकिस्तान में है और वहां उसका जबरदस्त स्वागत किया जा रहा है। नाइक ने पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ से भी मुलाकात की है। पाकिस्तान में नाइक को मिल रहे सम्मान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है उसे कोई आश्चर्य नहीं है। पहले भी भारतीय कानून के भगोड़ों का पाकिस्तान में स्वागत किया जाता रहा है।
जयशंकर के दौरे से ज्यादा खुश ना हो पाकिस्तान, विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया भारत का एजेंडा
विदेश मंत्री एस जयशंकर 15-16 अक्तूबर को पाकिस्तान के दौरे पर रहेंगे। जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बैठख में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि विदेश मंत्री जयशंकर की यह यात्रा सिर्फ एससीओ के संदर्भ में देखी जानी चाहिए। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 2015 में पाकिस्तान की यात्रा पर गई थी। 2016 में राजनाथ पाकिस्तान गए थे।
SAW vs WIW: अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज को 10 विकेट से रौंदा
विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तीसरे मुकाबले में शुक्रवार को वेस्टइंडीज का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। दुबई में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका महिला टीम ने वेस्टइंडीज टीम को 10 विकेट से रौंदा। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप में दो बार 10 विकेट से जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है।
विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तीसरे मुकाबले में शुक्रवार को वेस्टइंडीज महिला टीम का सामना साउथ अफ्रीका महिला टीम से हुआ। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने इतिहास रच दिया।
अनुपमा: सोनपरी की 'फ्रूटी' अब अनुपमा शो में दिखाएंगी अपना टैलेंट? टीवी की ये हसीना बन सकती है बड़ी 'आध्या
अनुपमा सीरियल में मेकर्स लगातार ट्विस्ट एंड टर्न लेकर आ रहे हैं। खबर है कि स्टार प्लस के नंबर 1 शो में एक बड़ा लीप आने वाला है जिसके बाद कई चेहरे बदल जाएंगे। एक खबर के मुताबिक टीवी के फेमस शो सोनपरी में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी तो वहीं अनुपमा-अनुज की बेटी के रूप में टीवी की फेमस अदाकारा नजर आ सकती हैं।
स्टार प्लस का नंबर 1 शो अनुपमा पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। शो में वनराज का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुधांशु पांडे ने अगस्त में चार साल बाद इस शो को अलविदा कह दिया था।
झारखंड: डीजीपी अजय कुमार सिंह को हटाने की इतनी जल्दी क्या थी? यूपीएससी का झारखंड सरकार से सवाल
झारखंड में डीजीपी के पद पर नियमित पदस्थापन को लेकर यूपीएससी ने राज्य सरकार को नोटिस भेजा है। आयोग ने पूछा है कि 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को किस परिस्थिति में डीजीपी के पद से हटाया गया? सर्वोच्च न्यायालय ने प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ के फैसले में डीजीपी का कार्यकाल कम से कम दो साल रखने का आदेश दिया था।
रांची। झारखंड में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर नियमित पदस्थापन को लेकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजे गए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के पैनल पर यूपीएससी ने सवाल उठा दिया है।
यूपी में उपचुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की दोस्ती में दरार! दलित-मुस्लिम वोटों के मोह से गठबंधन में खींचतान
सीटों पर उपचुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन में खींचतान के संकेत मिलने लगे हैं। दोनों दल दोस्ती का हाथ तो थामे रखना चाहते हैं लेकिन इसके बीच दलित-मुस्लिम वोटों को अपनी-अपनी ओर खींचने का मोह भी आड़े आ रहा है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने हुंकार के साथ सभी सीटों पर अकेले लड़ने की तैयारी तेज कर दी है।
उज्जैन में 7 साल की बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, जान बचाने के लिए दौड़ी और फिर गिरी नीचे; हुई मौत
उज्जैन से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है उज्जैन में कुत्ते के हमले के कारण एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई। ये घटना केटी गेट क्षेत्र की है। रहवासियों ने बताया कि सात साल की अनसिया पिता मुस्तफा लोहावाला अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक श्वान बच्ची के पीछे लपका। दौड़ने में बच्ची नीचे गिर कर बेहोश हो गई।
उज्जैन। उज्जैन से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, उज्जैन में कुत्ते के हमले के कारण एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई। ये घटना केटी गेट क्षेत्र की है। रहवासियों ने बताया कि सात साल की अनसिया पिता मुस्तफा लोहावाला अपने घर के बाहर खेल रही थी।