'यह भारत का समय', पीएम मोदी बोले- महत्वपूर्ण परिवर्तन के दौर से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्ववार को तीसरे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2024 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच यह भारत का समय है। यह दिखाता है कि आज दुनिया को भारत पर बहुत ज्यादा विश्वास है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था वर्तमान में मजबूत बुनियादी ढांचे के साथ महत्वपूर्ण परिवर्तन के दौर से गुजर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच यह भारत का समय है। यह दिखाता है कि आज दुनिया को भारत पर बहुत ज्यादा विश्वास है। इतना ही नहीं, देश का आत्मविश्वास असाधारण है।
अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठेंगे सोनम वांगचुक, जगह तय नहीं; सरकार की तरफ से नहीं मिली कोई प्रतिक्रिया
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और लद्दाख के अन्य प्रदर्शनकारी शनिवार से अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठेंगे। उन्हें राष्ट्रपति प्रधानमंत्री या केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने की मांग पर सरकार से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। वांगचुक दिल्ली चलो पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। लद्दाख को राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने समेत अन्य मांगों को लेकर वांगचुक दिल्ली चलो पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।
जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव के पीछे 'चार वर्ष की रणनीति', 37 साल में पहली बार बिना किसी बाधा के हुआ मतदान
जम्मू कश्मीर Election 2024 यह जम्मू-कश्मीर में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था के पीछे चार वर्ष की रणनीति थी। साल 1987 के बाद पहली बार शांति सुरक्षा और विश्वासपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ है। केंद्रशासित प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर आएंगे।
श्रीनगर। न कोई आतंकी हिंसा हुई, न पुनर्मतदान की जरूरत पड़ी। जम्मू-कश्मीर में वर्ष 1987 के बाद पहली बार शांति, सुरक्षा और विश्वासपूर्ण वातावरण में हुए विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी एक-दो माह में नहीं बल्कि चार वर्ष पहले शुरू की जा चुकी थी।
महाराष्ट्र चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, पार्टी छोड़ेंगे हर्षवर्धन पाटिल; बताया किस दल में होंगे शामिल
महाराष्ट्र बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने बड़ा एलान किया है। पाटिल ने कहा कि वह बीजेपी को छोड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने शरद पवार की एनसीपी में शामिल होने की घोषणा की है। पाटिल बारामती लोकसभा क्षेत्र में आने वाली इंदापुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने शरद पवार से मुलाकात भी की थी।
मुंबई। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता हर्षवर्धन पाटिल पार्टी छोड़ने वाले हैं। पाटिल ने शुक्रवार को खुद बीजेपी छोड़ने का एलान किया है
Oneplus ला रहा 6000 mAh बैटरी वाला फोन, प्रीमियम डिजाइन के साथ इसी महीने होगी एंट्री
OnePlus 13 को इसी महीने चाइना में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। घरेलू मार्केट में एंट्री करने बाद वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन ग्लोबल और भारत में उतारा जाएगा। इसके भारत में अगले साल तक पेश किए जाने की उम्मीद है। फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट होगा।
'हर जज के पास 100 से अधिक मामले', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केस को जल्द निपटाने की मांग वाली याचिका
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपील की गई थी कि वह बॉम्बे हाईकोर्ट को एक मामले को जल्द निपटाने का आदेश दे। याचिकाकर्ता का कहना था कि इसे पहले ही कई बार स्थगित किया जा चुका है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि न्यायपालिका पर पहले से ही बहुत बोझ है ऐसे में यह आदेश देना संभव नहीं है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में लंबित एक निष्पादन याचिका को लेकर कहा कि न्यायाधीशों पर अत्यधिक बोझ है। इस कथन के साथ अदालत ने इसके समयबद्ध निपटारे की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया
अमेठी हत्याकांड: साए की तरह मंडराता था… पूनम के प्यार में पागल हो चुका चंदन वर्मा, यही थी रायबरेली छोड़ने की वजह
अमेठी शिक्षक परिवार हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा है जो सुनील की पत्नी पूनम भारती का प्रेमी था। चंदन ने अपने प्यार में पागलपन की हदें पार कर दीं और सुनील के परिवार को उजाड़ दिया। घटना से पहले सुनील ने चंदन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे चंदन की हरकतों को बल मिलता गया।
अमेठी। क्या ऐसा भी आशिक हो सकता है, जो आशिकी में इतना पागल हो जाए कि अपनी प्रेमिका का हंसता खेलता परिवार ही उजाड़ दे। सोशल मीडिया पर कातिल चंदन वर्मा और उसकी प्रेमिका पूनम भारती की तस्वीरें शुक्रवार को तेजी से वायरल हुई।