Skip to main content

Irani Cup में Sarfaraz Khan ने ठोका दोहरा शतक, मुंबई के लिए ऐसा करने वाले बनें पहले बल्लेबाज

ईरानी कप 2024 में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने दोहरा शतक जड़ा। ईरानी कप में मुंबई की तरफ से दोहरा शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज बने। वहीं कुल 11वें खिलाड़ी बनें जिन्होंने ईरानी कप में दोहरा शतक जड़ा है। इससे पहले वसीम जाफर युवराज सिंह और रवि शास्त्री समेत 10 बल्लेबाजों ने ईरानी कप में दोहरा शतक जड़ चुके हैं।

आज एक-दूसरे के खून के प्यासे, कभी बेहद मधुर थे रिश्ते; क्या जानते हैं इजरायल-ईरान की दोस्ती की ये कहानी

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से पूरी दुनिया चिंता में पड़ गई है। किसी भी वक्त दोनों देशों के बीच जंग जारी हो सकती है। कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। ईरानी हमले के बाद भड़के इजरायल ने करारा सबक सिखाने की बात कही है। मंगलवार को ईरान ने 181 मिसाइलों से इजरायल पर हमला बोला था।

ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। मंगलावर को इजरायल पर 181 मिसाइलों के हमले के बाद दोनों देशों के मध्य युद्ध का खतरा बढ़ गया है। इससे पहले ईरान अप्रैल महीने में भी इजरायल पर हमला कर चुका है। कहा जा रहा है कि किसी भी वक्त इजरायल पलटवार कर सकता है।

जन सुराज आज से राजनीतिक दल, PK ने की घोषणा; कार्यवाहक अध्यक्ष बने मधुबनी के मनोज भारती

बिहार में आज से जन सुराज अभियान राजनीतिक दल में तब्दील हो गया है। प्रशांत किशोर इसके सूत्रधार हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने कोई पद नहीं लिया है। बिहार में नए राजनीतिक दल के लिए उत्सुकता है खासकर प्रशांत किशोर के व्यक्तित्व के कारण। अब जनसुराज पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में दूसरे दलों को चुनौती दे सकती है।

पटना। अब तक एक अभियान रहा जन सुराज गांधी जयंती पर बुधवार को राजनीतिक दल के स्वरूप में परिवर्तित हो गया है। पटना का वेटनरी कॉलेज का परिसर इसका साक्षी बना। प्रशांत किशोर ने मंच से जन सुराज पार्टी की घोषणा की।

यूपी में मानवता शर्मशार! नातिन का शव कंधे पर लेकर भटकता रहा नाना; पुलिसकर्मी बीच रास्ते से हुए गायब

यूपी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में सात साल की आरती की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव को किट में भरकर स्वजन को सौंप दिया लेकिन पोस्टमार्टम हाउस पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। बुजुर्ग नाना अपनी नातिन के शव को कंधे पर लेकर घूमते रहे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बरहनी (चंदौली)। जिले में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग का अमानवीय चेहरा सामने आया है। बुजुर्ग मासूम नातिन का शव कंधे पर लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भटकता रहा और पुलिस नदारद थी। इंटरनेट पर इसका वीडियो सोमवार की देर शाम प्रसारित हो गया।

UP News: जिसकी हत्या का दर्ज था मुकदमा, वह बस्ती के वृद्धाश्रम में मिला जिंदा

उत्‍तर प्रदेश के बस्ती जिले के बनकटा वृद्धाश्रम में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। जिस व्यक्ति की हत्या का मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी वह जिंदा मिला है। पुलिस ने सोमवार की रात बुजुर्ग को बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित का मामला महराजगंज में चल रहा है।

8 KM पीछा कर युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने भी 48 घंटे दौड़ाया; वीड‍ियो वायरल होने पर दर्ज हुआ केस

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ऑफिस से घर जा रही स्कूटी सवार युवती का शहीद पथ पर आठ किलोमीटर तक एक युवक ने पीछा किया। उसने युवती से छेड़छाड़ की। इस दौरान युवती अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से बची। पीड़िता जब मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो सीमा विवाद में उलझी पुलिस ने उसे 48 घंटों तक दौड़ाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज क‍िया।

लड्डू विवाद के बीच पवन कल्याण की बेटी ने तिरुपति मंदिर जाने से पहले किया डिक्लेरेशन साइन

पवन कल्याण की सबसे छोटी बेटी पलिना अंजनी कोनिडेला कथित तौर पर हिंदू नहीं हैं। तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के नियमों के अनुसार गैर-हिंदुओं को मंदिर में जाने से पहले देवता में अपनी आस्था के संबंध में घोषणा करनी होती है। इसलिए पवन कल्याण की बेटी ने तिरुपति मंदिर जाने से पहले डिक्लेरेशन साइन किया।