स्क्रीन के सामने से उठने नहीं देंगी ये 5 K-DRAMA सीरीज, किस OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट
K-Drama Series आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म आम इंसान की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यहां पर ऑडियंस को हर तरीका का कंटेंट देखने को मिलता है। हालांकि कोरियन ड्रामा सीरीज के लिए लोगों में एक अलग दीवानगी ही देखने को मिलती है। आज हम आपको उन पांच के-ड्रामा सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसे देखने अगर आप बैठ गए तो पूरी देखकर ही उठेंगे।
कोरियन ड्रामा सीरीज की डिमांड दुनियाभर में बढ़ती ही जा रही है। सिर्फ विदेशो में ही नहीं, इंडिया में भी के-ड्रामा सीरीज की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा से ज्यादा कोरियन ड्रामा सीरीज और फिल्मों को रिलीज किया जा रहा है।
शर्दिया नवरात्रि में मां दुर्गा को रोजाना अर्पित करें ये प्रिय फूल, चमक जाएगी आपकी फूटी किस्मत
आश्विन माह में शारदीय नवरात्र का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्र का शुभारंभ 03 अक्टूबर से होगा। वहीं इस त्योहार का समापन 11 अक्टूबर को होगा। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसे में आप रोजाना पूजा थाली में तरह-तरह के फूलों को शामिल करें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होंगी।
मुस्लिम भक्त ने रखी थी मां दुर्गा के इस मंदिर की नींव, सच्चे मन से मांगी मुराद होती है पूरी; दिलचस्प कहानी
नवरात्रि 2024 मां दुर्गा के इस मंदिर की नींव एक मुस्लिम भक्त ने रखी थी। मंदिर की गुफा में आज भी माता की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित होती रहती है। मंदिर में मां की शक्ति रूप की पूजा होती है। नवरात्रों के पर्व पर मंदिर में माता के भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। यह मंदिर नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य बारह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
कोटद्वार। नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य बारह किलोमीटर की दूरी पर स्थित दुर्गा देवी मंदिर की नींव मां के एक मुस्लिम भक्त ने रखी थी।
पुलिस और बदमाशों के बीच धांय-धांय, फिर पुलिस की गोली का निशाना बने बदमाश के पैर
यूपी के नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं जबकि दो शातिर बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से बाइक व तमंचा बरामद किया गया है। शातिर बदमाशों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
नोएडा। नोएडा में सेक्टर-20 और सेक्टर 126 थाना पुलिस की दो अलग-अलग जगह पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पुलिस को गच्चा देकर भाग गया।
'जब दर्द हो इतने सीने में...', कर्मचारी ने विजिटिंग रजिस्टर में लिखी ये लाइन, प्रिंसिपल ने किया सस्पेंड
अंबाला शहर के एक शिक्षण संस्थान के एक कर्मचारी ने विजिटिंग रजिस्टर में लिखा था कि जब दर्द हो इतने सीने में तो क्या रखा है ऐसे जीने में...जाने क्यों लोग जीने नहीं दिया करते हैं। अचानक निरीक्षण करने पहुंचे प्रिंसिपल ने इसे ड्यूटी में लापरवाही बताते हुए कर्मी को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड होने से नाराज कर्मी ने प्रिंसिपल को आत्महत्या की चेतावनी दे दी।
लीला राम के 'काले सांड' वाले बयान पर फिर भड़के सुरजेवाला, कहा- गुंडे शासन नहीं चला सकते
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कैथल से भाजपा प्रत्याशी लीला राम पर फिर से पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा गुंडों की पार्टी है और गुंडे शासन नहीं चला सकते हैं। इतना ही नहीं सुरजेवाला ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी निशाना साधा है। हाल ही में लीला राम ने सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को लेकर विवादित बयान दिया था।
प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान को दिया झटका, इस दिग्गज नेता को अपने पाले में किया शामिल
पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की बहू विनीता विजय ने लोजपा (रामविलास) छोड़ दिया और जन सुराज में शामिल हो गईं। यह लोजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। विनीता विजय भाजपा से लोजपा में शामिल हुई थीं लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं। जन सुराज में शामिल होने से विधानसभा चुनाव में नई दिलचस्पी पैदा हुई है।
मुजफ्फरपुर। पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की बहू विनीता विजय ने लोजपा (रामविलास) छोड़ दिया है। वह मंगलवार को पटना में जन सुराज में शामिल हो गईं। लोजपा के लिए यह झटका माना जा रहा है। वहीं इससे जिले में विधानसभा चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है।