Stree 2 Box Office Collection: 'देवरा' के आगे 'स्त्री 2' ने जमाई धाक, मंगलवार को फिल्म पर जमकर हुई नोटों की वर्षा
फिल्म स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर जादू अभी भी कम नहीं हुआ है। इस फिल्म को अब तक हर वर्ग के दर्शकों का का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस मूवी को रिलीज हुए एक महीने से भी ज्यादा समय बीत चुका है बावजूद इसके यह फिल्म लोगों की पसंद में शुमार है। फिल्म की हॉरर कॉमेडी का कॉन्सेप्ट लोगों को बेहद पसंद आया है।
Mahindra Thar Roxx की बुकिंग तीन अक्टूबर से होगी शुरू, दशहरे से मिलेगी डिलीवरी, कीमत और फीचर्स की पढ़ें डिटेल
Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। महिंद्रा ने 15 August को फाइव डोर के साथ Thar Roxx को लॉन्च किया था। लेकिन अब इस एसयूवी की बुकिंग को तीन अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। एसयूवी की डिलीवरी कब मिलेगी। किस कीमत पर एसयूवी को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, डायट में डीएलएड के लिए इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी भी ले सकेंगे प्रवेश
हाईकोर्ट ने डायट के दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्नातक की अनिवार्यता को असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट ने कहा कि पूरे देश में प्रवेश की अर्हता इंटरमीडिएट है और राज्य सरकार ने अर्हता को दो भागों में बांटते हुए स्पेशल शिक्षा कोर्स के लिए इंटरमीडिएट और सरकारी संस्थाओं जैसे डायट में प्रशिक्षण कोर्स में प्रवेश के लिए स्नातक अनिवार्य कर दिया है।
नोएडा में चार क्लिनिक सील, दो अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस; स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन
नोएडा में बगैर लाइसेंस के संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख एम्नाबाद और जलपुरा में संचालित चार क्लिनिक को एक के बाद एक सील कर दिया। इसके बाद दो अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस दिया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी।
नोएडा। नोएडा में बगैर लाइसेंस के संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग में मंगलवार को कार्रवाई की। स्वाथ्य विभाग की टीम मौके पहुंची। जांच करने पर ग्रेटर नोएडा के बिसरख और एम्नाबाद में एक एक और जलपुरा गांव में दो क्लिनिक बगैर लाइसेंस के संचालित मिले।
बिहार Politics: 'दुबई से स्मार्ट मीटर उखाड़ कर लाएं तेजस्वी और...', JDU ने दे दी खुली चुनौती, कहा- केरल भी तो जाओ
बिहार की राजनीतिक खबरों में जदयू और कांग्रेस के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद है। जदयू ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्मार्ट मीटर का विरोध नहीं किया जब वे सरकार में थे। कांग्रेस ने कहा है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं से अधिक बिजली बिल वसूला जा रहा है। कांग्रेस आज से जन-जागरण अभियान शुरू कर रही है।
पटना। प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, प्रवक्ता अंजुम आरा और मनीष यादव ने मंगलवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दुबई से स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर लाएं और बिहार के लोगों को डेमो दिखाएं।
'ट्रॉफी से ज्यादा इस्तीफे', Babar Azam के कप्तानी छोड़ने पर फैंस हुए आगबबूला; पाक क्रिकेटर की जमकर लगाई क्लास
बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीमित ओवर प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। बाबर आजम ने कहा कि वह अपने खेल को प्राथमिकता देना और निजी जिंदगी में संतुलन लाना चाहते हैं। बाबर आजम ने वर्ल्ड कप 2023 के बाद भी कप्तानी से इस्तीफा दिया था। बाबर के फैसले से पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये पूर्व कप्तान पर जमकर भड़ास निकाली।
'भारतीयों ने इसे अपना निजी लक्ष्य बनाया', स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे होने पर बोले PM मोदी
गाँधी जयंती 2024 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। स्वच्छ भारत मिशन के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम ने कहा कि लोगों ने इसे अपना निजी लक्ष्य बनाया है। पीएम ने सभी राज्यों के सीएम और जन प्रतिनिधियों के स्वच्छता अभियान में अपना अहम योगदान देने पर सराहना की।