आज से जन सुराज होगा राजनीतिक दल, इस फॉर्मूले से बनेगी पार्टी; PK करेंगे घोषणा
बिहार में 2 अक्टूबर से जन सुराज अभियान राजनीतिक दल में बदलने जा रहा है। प्रशांत किशोर इसके सूत्रधार होंगे लेकिन कोई पद नहीं लेंगे। पहला अध्यक्ष अनुसूचित जाति से होगा और 25 सदस्यीय संचालन समिति होगी। बिहार में नए राजनीतिक दल के लिए उत्सुकता है खासकर प्रशांत किशोर के व्यक्तित्व के कारण। अब जनसुराज पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में दूसरे दलों को चुनौती दे सकती है।
शक्तिमान बनने के लिए Ranveer Singh ने मुकेश खन्ना के सामने किया था ये काम, इस एक गलती के कारण हो गए रिजेक्ट
शक्तिमान 90 के दशक का पॉपुलर शो रहा है। आज तक इस सीरियल को लेकर बातें होती हैं। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इस पर फिल्म बनाने का प्लान किया जिसमें रणवीर सिंह के लीड रोल में होने की बात सामने आई थी। वहीं अब मुकेश खन्ना ने एक्टर को लेकर एक खुलासा किया है ।
90 के दशक के पॉपुलर शो 'शक्तिमान' की यादें आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। पिछले कई दिनों से खबर है कि मुकेश खन्ना के 'शक्तिमान' पर फिल्म बनेगी और इस रोल को रणवीर सिंह प्ले करेंगे। जैसे ही ये बात सामने आई, मुकेश खन्ना ने रणवीर को शक्तिमान के रूप में न स्वीकार करने की बात कही।
MG Windsor EV खरीदनी है तो पैसे रखें तैयार, 3 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी बुकिंग, कब होगी डिलीवर, पढ़ें पूरी खबर
ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG Motors की ओर से भारतीय बाजार में अगस्त महीने में नई इलेक्ट्रिक सीयूवी के तौर पर MG Windsor EV को लॉन्च किया गया है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो तीन अक्टूबर से इसे बुक करवाया जा सकता है। कितने रुपये में इसे बुक करवाया जा सकता है और कब डिलीवरी दी जाएगी। आइए जानते हैं।
कानपुर में बने हथियारों की पूरी दुनिया में धमक, अमेरिका-अफ्रीका से मिले 10 हजार करोड़ के ऑर्डर
कानपुर में बने हथियारों का डंका अब पूरी दुनिया में बज रहा है। रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध के बीच छोटे देश भी अपने रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने में जुटे हैं। इससे भारत को बड़े पैमाने पर हथियारों के ऑर्डर मिल रहे हैं। कानपुर स्थित एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड को वर्तमान में 10000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं।
विस्थापितों ने भविष्य संवारने का नहीं गंवाया मौका, वोट देने के बाद आंखों में थे खुशी के आंसू
जम्मू-कश्मीर में पहली बार मतदान करने वाले पाकिस्तानी विस्थापितों में खुशी का माहौल है। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद उन्हें स्थायी निवासी का दर्जा मिला है जिससे उन्हें मतदान करने सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने और जमीन खरीदने का अधिकार मिल गया है। युवाओं का कहना है कि अब उनके परिवार के लोग आवंटित जमीनों के मालिक बन गए हैं।
न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की बखिया उधेड़ी, दनादन जड़े 4 छक्के; तोड़ डाली कमेंट्री बॉक्स की विंडो
न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक ओपनर मार्टिन गप्टिल ने टी20 लीग के एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेनियल क्रिश्चियन की धज्जियां उड़ा दी। सदर्न सुपर स्टार्स के लिए खेलते हुए गप्टिल ने क्रिश्चियन के ओवर में लगातार चार छक्के जड़ दिए। पूर्व कीवी ओपनर ने मणिपाल टाइगर्स के खिलाफ केवल 29 गेंदों में 68 रन की धुआंधार पारी खेली।
न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर मार्टिन गप्टिल इस समय एक टी20 लीग में खेल रहे हैं, जिसमें दुनियाभर के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स ने हिस्सा लिया है। इस टी20 लीग में गप्टिल सदर्न सुपर स्टार्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
घुटने के दो इंच नीचे धंसी गोली, कृष्णा अभिषेक ने बताया क्यों नहीं आए मामा गोविंदा से मिलने
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को पैर में गोली लगने की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार और शुभचिंतकों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। वहीं उनसे मिलने अस्पताल में परिवार के कुछ लोग पहुंचे जिसमें कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह भी शामिल थीं। हालांकि कृष्णा उनसे मिलने नहीं आए। वह क्यों नहीं आए इसकी उन्होंने वजह बताई है।
एक्टर गोविंदा को मंगलवार सुबह 5 बजे गोली लग गई। उन्हें अपने ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। यहां उनसे मिलने उनके बच्चे और बड़े भाई पहुंचे। उनके अलावा कश्मीरा शाह भी उन्हें देखने हॉस्पिटल में पहुंची।