Skip to main content

चिराग पासवान: ...तो बगावत कर देंगे मोदी के हनुमान! चिराग ने किया 'मंत्री पद को लात मारने' का एलान; सियासी पारा हाई

चिराग पासवान लोकसभा चुनाव के बाद से ही एनडीए की धुन से अलग राग अलाप रहे हैं। उनके बयानों में बगावती सुर सुनाई दे रहे हैं। आरक्षण लेटरल एंट्री जैसे मुद्दों पर एनडीए से अलग रुख रखने वाले चिराग ने कहा है कि अगर संविधान और आरक्षण से खिलवाड़ हुआ तो एक मिनट में मंत्रिपद को लात मार देंगे।

पटना। भाजपा के प्रयासों के बावजूद लोजपा (रा.) के अध्यक्ष चिराग पासवान और रालोजपा अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के बीच का विवाद समाप्त होता नजर नहीं आ रहा है।

पंजाब में आपस में भिड़े आप और कांग्रेस के समर्थक, खूब बरसे पत्थर और ताबड़तोड़ चलीं गोलियां; पूर्व विधायक सहित 8 घायल

पंजाब में ग्राम पंचायत के चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस दौरान नामांकन की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में आज फिरोजपुर में नामांकन के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच झड़प हो गई। इस बीच दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने मामले को संभालने के लिए फायरिंग भी की। इस भिड़ंत में पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा सहित 8 लोग घायल हुए हैं।

जीरा (फिरोजपुर)। ग्राम पंचायतों के चुनाव के नामांकन के दौरान कांग्रेस व आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के बीच झड़प के बीच पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं, दोनों तरफ से जबरदस्त पथराव किया गया।

दरगाह हो या मंदिर... सड़क के बीच अवरोध नहीं बन सकते, बुल्डोजर एक्शन पर SC की टिप्पणी; 10 बड़ी बातें

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को बुल्डोजर एक्शन पर सुनवाई हुई। जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने मामले की लंबी सुनवाई के बाद बुल्डोजर एक्शन पर रोक का आदेश सुरक्षित रख लिया। हालांकि अंतरिम आदेश सड़कों फुटपाथों आदि पर धार्मिक संरचनाओं सहित किसी भी अनधिकृत निर्माण पर लागू नहीं होगा। कोर्ट ने कहा कि हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं सभी नागरिकों के लिए दिशानिर्देश तय करेंगे।

सितंबर 2024 में Hyundai की 64 हजार से ज्यादा बिकी गाड़ियां, CNG मॉडल में हुई 13.8% की बढ़ोतरी

hyundai sales in india हुंडई मोटर इंडिया ने सितंबर 2024 के लिए 64201 गाड़ियों की बिक्री की है। इसमें से घरेलू बिक्री की संख्या 51101 यूनिट्स और निर्यात हुई गाड़ियों की संख्या 13100 यूनिट्स है। इसके साथ ही कंपनी ने 2024 में 577711 यूनिट्स की कुल थोक बिक्री हासिल कर ली है। इस बिक्री के साथ कंपनी दूसरी नंबर पर बनी हुई है।

Bike buying during Festivals: फेस्टिव सीजन में खरीदने जा रहे हैं बाइक, जरूर चेक करें 5 चीजें

Bike buying during Festivals फेस्टिव सीजन में बहुत से लोग बाइक या स्कूटर लेने का प्लान करते हैं। इस दौरान शोरूम की तरफ से उन पर डिस्काउंट ऑफर किया जाता है। इन ऑफर के चक्कर में आकर बहुत बार लोग शोरूम में कई दिनों से पड़ी बाइक गलती से ले लेते हैं। आपको बता रहे हैं कि फेस्टिव सीजन में बाइक खरीदने के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Sonet की मांग से Kia को हुआ फायदा, September 2024 में हुई 23 हजार से ज्‍यादा गाड़ियों की बिक्री

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से भारतीय बाजार में बेहतरीन एसयूवी और एमपीवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक September 2024 के दौरान कुल कितनी यूनिट्स की बिक्री (Kia Sales in September 2024) हुई है। बीते महीने के दौरान किस गाड़ी की कितनी मांग रही है। कितनी यूनिट्स को एक्‍सपोर्ट किया गया है। आइए जानते हैं।

Mahindra Thar Roxx में मिलेगा Mocha brown रंग के इंटीरियर का विकल्‍प, डिलीवरी में लगेगा कितना समय, पढ़ें खबर

Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से अगस्‍त में लॉन्‍च की गई Thar Roxx के इंटीरियर में नए रंग का विकल्‍प दिया गया है। एसयूवी के इंटीरियर में कितने रंगों का विकल्‍प मिलेगा। इसकी बुकिंग कब से शुरू की जाएगी और डिलीवरी में कितना समय लगेगा। आइए जानते हैं।