हेमंत सोरेन: 'अफसरों की मोटी चमड़ी पर चाबुक...', हेमंत सोरेन ने क्यों कह दिया ऐसा? BJP पर बोला अटैक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को विपक्ष और विशेषकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी-मूलवासियों में से कुछ को तोड़कर मेरी शक्ति कम करने की कोशिश हो रही है। सोरेन ने कहा कि जनता उन्हें उठाकर फेंक देगी।
बोकारो। बोकारो जिला के चंदनकियारी प्रखंड स्थित चंडीपुर मैदान में मंगलवार को आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए केंद्र सरकार और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर मराठा और OBC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र में आरक्षण की लड़ाई एक बार फिर तेज हो गई है। पुणे में ओबीसी कार्यकर्ता लक्ष्मण हेक के साथ मराठा समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर मारपीट की और एक दूसरे को गाली-गलौच दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बता दें कि सोमवार रात कोंढवा के पास हुए हमले के लिए 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली-NCR नहीं बनेगा गैस चैंबर! पराली को जलाने से रोकने के लिए उड़नदस्ते तैनात, 30 नवंबर तक रहेंगे एक्टिव
पराली को जलाने से रोकने के लिए उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं। यह दस्ते स्थानीय स्तर पर राज्यों व जिलों के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही इन जिलों में पराली जलाने की घटनाओं की हर दिन की रिपोर्ट वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को देंगे। इनकी तैनाती फिलहाल पंजाब के 16 और हरियाणा के 10 जिलों में की गई है। प्रत्येक जिले में कम-कम एक टीम तैनात रहेगी।
नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा में पराली को जलाने से रोकने के लिए पिछले सालों की तरह फिर बड़े-बड़े दावे व उपाय किए जाने लगे है। यह बात अलग है कि इसके बाद भी पिछले साल पंजाब और हरियाणा में पराली खूब जली थी।
थाईलैंड में मची चीख-पुकार, स्कूल बस में आग लगने से 25 छात्र और शिक्षक जिंदा जले; फोटो देख दिल कांप उठेगा
बैंकॉक में दर्दनाक हादसा सामने आया। छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक स्कूल बस में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। परिवहन मंत्री सूर्या जुंगरुंगरुएंगकिट ने घटनास्थल पर बताया कि बस केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से स्कूल यात्रा के लिए अयुथया जा रही थी जब दोपहर के समय राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत में आग लग गई।
राहुल गाँधी: कांग्रेस ने हरियाणा में सरकार बनाने का किया दावा, राहुल गांधी ने बहादुरगढ़ में निकाला रोड शो
Haryana Vidhansabha Election 2024 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व लोकप्रिय सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा एक अक्टूबर को बहादुरगढ़ विधानसभा में रोड शो के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए रोड शो निकाला। राहुल की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी दो बार इलाके का दौरा कर चुके हैं।
'मेरी विश्वसनीयता दांव पर है, आप बरगला नहीं पाओगे', CJI ने वकीलों की किस नई प्रथा पर लगाई फटकार
CJI Dy Chandrachud सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने आज वकीलों की एक नई प्रथा पर नाराजगी जताई। सीजेआई ने कहा कि विभिन्न वकील एक ही मामले को बार-बार बेंच के सामने लाकर तारीख मांगते हैं। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वकील इस तरह की तरकीबें अपनाकर अदालत को बरगलाने में सक्षम नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे सभी के लिए मानक नियमों का पालन करना होगा।
5G Phone under 9k: 9000 रुपये से भी कम में खरीदें तगड़े स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर अच्छी डील
9000 हजार रुपये से कम में अगर 5000 mAh बैटरी और बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर तगड़ी डील है। फ्लिपकार्ट पर कई स्मार्टफोन सस्ते दाम में बिक्री के लिए लिस्ट किए गए हैं। HDFC बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।