Skip to main content

खुद ही सरेंडर कर दो, वरना...', मतदान से ठीक 4 दिन पहले हाईकोर्ट ने दिया कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी का आदेश

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच हाईकोर्ट ने समालखा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर के गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि कल तक विधायक धर्म सिंह छौक्कर खुद ही सरेंडर कर दें लेकिन अगर वो सरेंडर नहीं करते हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे।

बिहार में बाढ़ से कहां-कहां मच रही तबाही? देखें भयावह तस्वीरें; कमला बलान से पानी ओवरफ्लो

बिहार के दरभंगा समेत कई जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोसी और कमला नदी के जलस्तर में मामूली कमी के बाद फिर वृद्धि हुई है जिससे निचले इलाकों में बसे लोगों को घर छोड़ने की संभावना बन गई है। कई पंचायतों में लोग पानी से घिरे हुए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

पटना/ दरभंगा/भागलपुर:- दरभंगा जिले में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी रही। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड से होकर गुजरने वाले कोसी और कमला नदी के जलस्तर में सोमवार की रात मामूली कमी हुई। लेकिन, मंगलवार की अहले सुबह से जलस्तर में फिर वृद्धि शुरू हो गई है।

मेरठ में हड़ताल पर गए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स, ठप हुई इमरजेंसी सेवाएं; मरीज परेशान

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टरों पर मरीज के तीमारदारों द्वारा हमले के विरोध में जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। सामान्य समेत इमरजेंसी सेवाएं ठप हो गई हैं और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस और डॉक्टरों के बीच वार्ता चल रही है।

आज होगा शवों का पोस्टमार्टम, परिजनों ने बताया कब हुई थी आखिरी मुलाकात? वसंत कुंज सुसाइड मामला

 राजधानी दिल्ली में बीते दिन एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जिसने लोगों को बुराड़ी सामूहिक आत्महत्या का मामला भी याद दिलाया। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित रंगपुरी गांव में रहने वाले हीरालाल ने अपनी चार बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। हीरालाल परिवार सुसाइड मामले में आज शवों का पोस्टमार्टम होगा।

दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज थाना क्षेत्र स्थित रंगपुरी गांव में एक पिता समेत चार बेटियों के आत्महत्या मामले में सोमवार को भी शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

SC: 'हम धर्मनिर्पेक्ष देश... मंदिर हो या दरगाह कोई बाधा नहीं डाल सकता', बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

SC on bulldozer action बुलडोजर एक्शन के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई है। कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोपरि है और सड़क जल निकायों या रेल पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले किसी भी धार्मिक ढांचे को हटाया जाना चाहिए। कोर्ट ने ये भी कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और बुलडोजर कार्रवाई और अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए उसके निर्देश सभी पर लागू होंगे।

आज से बदल गए नियम, टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम; स्पैम कॉल से भी छुटकारा

1 अक्टूबर से टेलीकॉम कंपनियों के लिए ट्राई के सख्त नियम लागू हो रहे हैं। नए नियम प्रभावी होने से निजी कंपनियों की मनमानी पर काफी तक रोक लगेगी। ट्राई ने कंपनियों को ग्राहकों की सहुलियत के हिसाब से अपनी पॉलिसी बनाने और उनमें बदलाव करने के लिए कहा है। आज से स्पैम कॉल से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

मिल्ट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन वाला Moto G75 5G लॉन्च, 5000 mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज से लैस

मोटोरोला ने ग्लोबल मार्केट में एक नया मिल्ट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन फोन लॉन्च किया है। Moto G75 के नाम से लाए गए फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट लगाया गया है। इसमें पावर के लिए 5000 mAh की बड़ी बैटरी है। इसे जल्द भारत में भी लाया जा सकता है। इसे G सीरीज के तहत लाया गया है।

मोटोरोला ने ग्लोबल मार्केट में चुपके से अपनी G सीरीज में एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। Moto G75 के नाम से लाए गए स्मार्टफोन को मिल्ट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट लगाया गया है