चुनाव से पहले ही जेल से बाहर क्यों आता है राम रहीम? जानें पैरोल और इलेक्शन के बीच का कनेक्शन
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिली है। चुनाव आयोग ने सोमवार को डेरा प्रमुख को पैरोल देने के लिए राज्य सरकार अनुमति दी है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म जैसे अपराधों का सजा काट रहा है। इससे पहले भी राम रहीम कई चुनाव से पहले जेल से बाहर आ चुका है।
रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। वह बीस दिन की सशर्त पैरोल पर बाहर आएगा। हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है
Citadel Season 2: नादिया के रूप में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा, कब होगी रिलीज, जानिए सभी डिटेल्स
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग में बिजी हैं। फैंस इसको लेकर बेहद उस्ताहित हैं। प्रियंका इस सीरीज के जरिए एक बार फिर नादिया के रूप में वापसी करेंगी। क्या होगी इसकी रिलीज डेट और कौन-कौन आएगा नजर इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आर्टिकल।
प्रियंका चोपड़ा जोनस बहुत जल्द अपनी स्पाई एक्शन सीरीज 'सिटाडेल' के नए सीजन के साथ फैंस के बीच वापसी करेंगी। इसका पहला सीजन साल 2023 में आया था और इसने कुछ ही समय में दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी।
Irani Cup 2024 Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें ईरानी कप के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, एक क्लिक कर पढ़ें पूरी डिटेल्स
ईरानी कप 2024 का आगाज आज यानी 1 अक्टूबर से होने जा रहा है। ओपनिंग मैच रणजी चैंपियन मुंबई और शेष भारत की टीम के बीच होगा।यह मुकाबला सुबह 930 बजे से शुरू होगा। मुंबई टीम की कप्तानी अंजिक्य रहाणे के पास है जबकि शेष भारत की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ पर है। ऐसे में जानते हैं कहां फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम टीम और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच का आज पांचवा दिन खेला जाना है। वहीं, कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम से 90 किलोमीटर दूर लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ईरानी कप का आज से आगाज होने जा रहा है।
'मोदी सरकार की ताकत घटी, नौ राज्यों के चुनाव परिणाम होंगे अहम', चर्चा में प्रशांत किशोर का नया बयान
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया कि तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार की ताकत में कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम से आगे की दिशा तय होगी। अगर भाजपा को इन चुनाव में नुकसान हुआ तो सरकार की स्थिरता पर सवाल जरूर उठेंगे। पीके ने बिहार में भाजपा की स्थिति पर भी खुलकर बात की।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने कामों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आपको थोड़ा सा सावधान रहना होगा। आपकी माताजी आपसे किसी जरूरी बात को लेकर बातचीत कर सकती हैं, जिससे आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। यदि आप किसी नए घर की खरीदारी करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
देश के सभी राज्यों के स्कूलों में पीएम-श्री स्कीम के अपग्रेडेशन का काम शुरू, अब चार स्टेट को मनाने में जुटा केंद्र
तमिलनाडु पश्चिम बंगाल दिल्ली और केरल को छोड़ दें तो बाकी सभी राज्यों ने अपने स्कूलों को पीएम-श्री स्कीम के तहत अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया है। इनमें पंजाब झारखंड आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य भी शामिल है जिनके रुख में शुरूआत में कुछ बदलाव आया था। इस पहल के तहत केंद्र ने सबसे पहले तमिलनाडु के साथ चर्चा शुरू की है।
बिहार में तबाही मचा रहा नेपाल का पानी, नदियों के 7 तटबंध तबाह; नीतीश सरकार ने केंद्र से मांगी मदद
नेपाल में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर तटबंध टूट गए हैं। गंडक और कोसी नदियों में पानी का स्तर बढ़ने से कई जिलों तबाही जैसे मंजर हैं। जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि पहली बार पूरे नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र में अत्यधिक बारिश होने के कारण उत्तर बिहार की नदियों में रिकॉर्ड पानी आया है। सरकार तटबंधों को और मजबूत बनाने की योजना बना रही।
पटना। नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार में अलग-अलग स्थानों पर सात जगह तटबंध टूटें हैं। ऐसी स्थिति गंडक में 21 वर्ष और कोसी में 56 वर्ष बाद अत्यधिक पानी के दबाव के कारण सामने आया है