Skip to main content

Apple कर रहा नया MacBook मॉडल लाने की तैयारी, अपग्रेड फीचर्स के साथ परफॉर्मेंस होगा बेहतर

एपल अपने ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में नया मैकबुक लॉन्च करके तोहफा दे सकता है। कंपनी अगले महीने Apple M4 MacBook Pro मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। लेटेस्ट रिपोर्ट में इसकी खूबियां और लॉन्च के बारे में बताया गया है। इसमें कई अपग्रेड फीचर्स मिलेंगे साथ ही परफॉर्मेंस बेहतर होगा। इसके अलावा कलर्स में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है।

गाजियाबाद में आज से बदला रहेगा ट्रैफिक, रामलीला को लेकर पुलिस ने लागू किया डायवर्जन प्लान

गाजियाबाद में रामलीला के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान किया है। यह डायवर्जन प्लान आज मंगलवार से लागू किया जाएगा। कविनगर रामलीला मैदान और घंटाघर रामलीला मैदान के लिए अलग-अलग डायवर्जन प्लान बनाया गया है। इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग रामलीला मंचन देखने पहुंचते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है।

गाजियाबाद। शहर में घंटाघर और कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इससे जाम की स्थिति बनती है

HPPL के तीन पूर्व निदेशकों से जल्द पूछताछ करेगा ED, नोएडा के लोटस-300 प्रोजेक्ट के फ्लैट खरीदारों से ठगी का मामला

ईडी नोएडा के फ्लैट खरीदारों से ठगी के मामले में एचपीपीएल के तीन पूर्व निदेशकों से भी पूछताछ की तैयारी कर रहा है। जल्द तीनों को इसी सप्ताह नोटिस जारी कर तलब किया जाएगा। तीनों से नोएडा अथॉरिटी से लीज पर ली गई जमीन का एक हिस्सा दूसरे बिल्डर को बेचे जाने को लेकर सवाल-जवाब किए जाएंगे। ईडी ने मामले में पूर्व आइएएस मोहिंदर सिंह को दोबारा तलब किया है।

'गरबा पंडाल में सभी को प्रसाद में दिया जाए गौमूत्र, माथे पर तिलक लगाए', भाजपा नेता ने दी लोगों को सलाह

मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान पर सियासी हंगामा मच गया। इंदौर के भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने गरबा पंडाल में आने वाले हर शख्स को प्रसाद के रूप में गौमूत्र और माथे पर तिलक लगाने की सलाह दी। कांग्रेस ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनका बयान बचकाना है। ध्रुवीकरण के उद्देश्य से ऐसे बयान दिए जाते हैं।

क्या झारखंड में बनेगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री? इस दिग्गज नेता के बयान से सियासी भूचाल

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने एक बयान दिया है जिससे राज्य की सियासत गरमा गई है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस 25-30 सीटें जीतती है तो वह अपना मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश करेगी। इसके अलावा अगर अधिक सीटें मिलती हैं तो रोटेशन पर मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए भी प्रयास करेगी। यह बयान झामुमो और सीएम हेमंत सोरेन को नाराज कर सकता है।

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने एक बयान देकर फिर से प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। उनके बयाने से झामुमो और सीएम हेमंत सोरेन तो बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे।

पटना हाईकोर्ट के जज का रुका 10 महीने का वेतन, तो अब सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को दिया बड़ा आदेश

 पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश रुद्र प्रकाश मिश्रा के 10 महीने से बकाए वेतन पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए बिहार सरकार को आदेश जारी किया है। उन्होंने जज के वेतन का भुगतान जल्द जारी करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि किसी न्यायाधीश से बिना वेतन के काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

राम बरात से लौट रहे युवकों को पीटकर फायरिंग, गुस्साए लोगों ने बाइक में की तोड़फोड़

आरोपितों ने पहले राम बरात में अभद्रता की शिकायत करने पर युवकों को मोहल्ले में घेरकर पीट दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपितों की बाइक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोट आई है जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी।

अलीगढ़। राम बरात देखकर लौट रहे युवकों से बेगमबाग में कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि कई राउंड फायरिंग की गई। इसे देख मोहल्ले के लोगों एकत्रित हो गए, जिसके बाद आरोपित अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। गुस्साए लोगों ने पथराव कर आरोपितों की बाइक तोड़ दी।